पर्यटन विभाग कालाकुंड की वादियों का सफर दस करोड खर्च कर बनाएगा यादगार

महू:हरी-भरी वादिया, कलकल बहती नदी और हेरिटेज रेलवे ट्रक पर झुक झुक करती ट्रेन में कालाकुंड तक का सफर और यादगार बनने वाला है। पर्यटन विभाग यहां दस करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को योजना बनाकर भेजी गई है।

महू बलवाड़ा की छोटी लाइन पर ओंकारेश्वर तक का सफर तो हमेशा के लिए बंद हो चुका है, लेकिन महू से कालाकुंड तक हेरिटेज ट्रेन इस १०० साल पुराने रेलवे ट्रेक पर दौड़ेगी। इसके लिए नए कोच भी आ चुके है। पर्यटक कालाकुंड तो आते है, लेकिन यहां अभी ज्यादा सुविधाएं उन्हें नहीं मिलती। पर्यटन विभाग यहां आठ गजिबो,पानी से बचने के लिए आकर्षक शेड, फूड स्टॉल और ओपन थिएटर बनाएगा। इसके अलावा रेल विभाग की मदद से यहां हेरिटेज बोगी भी रखी जाएगी। फिलहाल एक फरवरी से इस ट्रेक पर ट्रेन का संचालन बंद है, लेकिन जून में फिर ट्रेन पर्यटकों को ले जाने के लिए तैयार होगी।

कालाकुंड में होम स्टे संचालित करने के लिए ग्रामीणों  को भी ट्रेनिंग देेने की योजना पर्यटन विभाग बना रहा है, हालांकि जंगली जानवरों के आने का खतरा भी यहां बना रहता है, इसलिए अभी यहां पर्यटकों को रुकवाने का जोखिम अफसर लेना नहीं चाहते है।

छह माह रहती है पर्यटकों भी ज्यादा भीड़
बारिश और ठंड के मौसम में कालाकुंड हिलस्टेशन जैसा लगता है। यहां चलने वाली हेरिटेज ट्रेन में हजारों यात्री सफर करते है। पर्यटन विभाग के अरिक्ति प्रबंध संचालक विवेक श्रौत्रिय ने बताया कि कालाकुंड के आसपास पर्यटन सुविधाएं जुटाई जा रही है। इसके अलावा अन्य तीन स्थानों पर भी पर्यटन विभाग काम करेगा। इनके लिए दस करो़ड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!