एक साथ 41 शहरों में लॉन्च हुई Jio की 5G सर्विस

भारत के मुख्य ऑपरेटर्स के तौर पर गिने जाने वाले ऑपरेटर जियो ने भारत के अन्य शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। इसके बाद रिलायंस जियो की ट्रू 5G सर्विस अब देश के 406 शहरों में पहुंच गई है।इन शहरों में अपनी सर्विस को लॉन्च करने के बाद जियो 400 से अधिक शहरों में ट्रू 5G नेटवर्क लॉन्च करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। नए लॉन्च किए गए अधिकांश शहरों में 5G लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है। बता दें कि 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 41 नए शहर जियो ट्रू 5G से जुड़ गए।

इन शहरों में मिलेगी सुविधा

नए जुड़े शहरों की लिस्ट में आंध्र प्रदेश के अदोनी, बडवेल, चिलकालुरिपेट, गुडिवाड़ा, कादिरी, नरसापुर, रायचोटी, श्रीकालहस्ती, ताडेपल्लीगुडेम, गोवा का मडगांव, हरियाणा के फतेहाबाद, गोहाना, हांसी, नारनौल, पलवल, हिमाचल प्रदेश का पोंटा साहिब, जम्मू और कश्मीर का राजौरी, झारखंड का दुमका, कर्नाटक का रॉबर्टसनपेट, केरल के कान्हांगड, नेदुमंगड, तलिपरम्बा, थालास्सेरी, थिरुवल्ला, मध्य प्रदेश के बैतूल, देवास, विदिशा, महाराष्ट्र के भंडारा, वर्धा, मिजोरम का लुंगलेई, ओडिशा के ब्यासनगर, रायगड़ा, पंजाब का होशियारपुर, राजस्थान का टोंक, तमिलनाडु के कराईकुडी, कृष्णागिरि, रानीपेट, थेनी अल्लीनगरम, उधगमंडलम, वनियामबाड़ी और त्रिपुरा का कुमारघाट शामिल हैं।

कंपनी ने दावा किया है कि जियो किसी भी नए शहर में तभी ट्रू 5G का रोलआउट करता है जब वहां पर्याप्त रूप से 5G का कवरेज मिलने लगता है। लाखों यूजर्स जियो ट्रू5G का इस्तेमाल कर रहे हैं और ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कंपनी दुनिया का सबसे बेहतरीन 5G नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रही है। 21 मार्च 2023 से नए जुड़े 41 शहरों में जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps + स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!