टीएमसी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

कोलकाता । लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की विपक्षी एकता की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद कहा कि पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से दूरी बनाए रखते हुए अपने रास्ते पर चलेगी। बंदोपाध्याय ने हालांकि कहा कि पार्टी फिलहाल तीसरे मोर्चे की बात नहीं कर रही और चेतावनी दी कि कांग्रेस को यह नहीं मानना चाहिए कि वह विपक्ष की बिग बॉस है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर बैठक के बाद, बंदोपाध्याय ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति बनाने के लिए शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों के साथ विचार-विमर्श करेगी। उन्होंने कहा‎ ‎कि हम अपने रास्ते पर चलेंगे, कांग्रेस और भाजपा से दूरी बनाए रखेंगे। हम कोई तीसरा मोर्चा बनाने की फिलहाल बात नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस को यह नहीं लगना चाहिए कि वह विपक्षी मोर्चे की बिग बॉस है। बंदोपाध्याय ने कहा ‎कि ममता बनर्जी भाजपा से लड़ने के लिए शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव, दोनों में पार्टी देश को साबित करेगी कि वह भाजपा को अकेले दम पर पश्चिम बंगाल में कैसे रोक सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!