अब हथियार लेकर यूक्रेन की जंग में उतरा नाटो, महायुद्ध का बढ़ा खतरा; पोलैंड ने उकसाया

कीव । रूस से जंग में यूक्रेन का समर्थन कर रहा नाटो अब हथियारों के जरिए भी मुकाबले में उतरता दिख रहा है। अब तक नाटो देशों ने इस जंग में सक्रिय भागीदारी से दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन अब पोलैंड ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन को 4 मिग-29 लड़ाकू विमान देगा। पोलैंड नाटो का ऐसा पहला देश है, जिसने यूक्रेन को जंग में हथियार देने का ऐलान किया है। पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डुडा ने कहा कि इन लड़ाकू विमानों को जल्द ही यूक्रेन को सौंपा जाएगा। डुडा ने कहा कि अब तक मिग-29 एयरक्राफ्ट पोलैंड के आसमान की सुरक्षा करते रहे हैं। अब हमने यह फैसला लिया है कि यूक्रेन को भी ये लड़ाकू विमान देंगे।
वहीं पोलैंड ने यूक्रेन को बड़े हथियारों की सप्लाई के मामले में अन्य नाटो देशों पर बढ़त बना ली है। पोलैंड के इस ऐलान के बाद अब नाटो के अन्य देशों पर भी यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करने का दबाव बढ़ गया है। अब तक नाटो के दूसरे देश यूक्रेन का समर्थन तो करते रहे हैं, लेकिन खुलकर हथियारों की सप्लाई करने से दूरी बनाकर रखी है। ऐसे में पोलैंड की राह पर दूसरे देश आगे बढ़ें तो युद्ध का संकट और गहरा सकता है। इस बीच चेक गणराज्य ने भी पोलैंड के साथ यूक्रेन का समर्थन करने की बात कही है। 
यूक्रेन युद्ध से पहले से ही पोलैंड वह अकेला यूरोपीय देश है, जो रूस पर हमलावर रहा है। पोलैंड के राजनीतिक वर्ग में एक बड़ा हिस्सा ऐसा है, जो रूस को कोल्ड वॉर के लिहाज से देखता है। व्लादिमीर पुतिन भी पोलैंड को अपनी नीतियों के खिलाफ देखते रहे हैं। हालांकि, अमेरिका ने पोलैंड के फैसले से प्रभावित न होने के संकेत दिए हैं। अमेरिका का कहना है कि पोलैंड की ओर से यूक्रेन को फाइटर जेट देने का फैसला उनका संप्रभु निर्णय है। इससे अमेरिका की राय पर कोई असर नहीं होगा। 
उल्लेखनीय होगा कि यूक्रेन पर बीते साल 24 फरवरी को रूस ने हमला किया था। तब से अब तक एक साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अब भी संघर्ष जारी है। रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है और उन्हें अपने देश में मिलाने का ऐलान भी किया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!