माधवराव की स्मृति में राज्य मैराथन में दौड़े सिंधिया और बेटे महा आर्यमन, एक्ट्रेस महिमा भी हुईं शामिल

ग्वालियर : केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती पर ग्वालियर चंबल संभाग में कई कार्यक्रम आयोजित किए गये । इसी सिलसिले में शुक्रवार को एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। यह मैराथन दौड़ मेला ग्राउंड से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई एमएलबी ग्राउंड पर समाप्त हो गई। इस दौरान देश भर से आए धावकों ने लगभग 13 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौड़ में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महाआर्यमन सिंधिया के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आए।

मैराथन के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
मैराथन के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

पिता और पुत्र दोनों ने ही मैराथन पूरी की। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया और विशिष्ठ अतिथि महिमा चौधरी सहित मंच पर मौजूद अतिथियों ने मैराथन को हरी झंड़ी दिखाई। मैराथन के दौरान अभिनेत्री महिमा चौधरी खुली जीप में सवार होकर चल रही थीं और धावकों को प्रोत्साहित कर रहीं थीं। मैराथन के दौरान धावकों का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सिंधिया को किया दंडवत प्रणाम
समापन के दौरान मंच पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दंडवत होकर प्रणाम किया। इस पर सिंधिया ने उन्हें गले लगा लिया, जबकि पास खड़ी महिमा चौधरी आवक रह गईं। इस मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में भोपाल के उपेंद्र पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में अलीगढ़ की सोनम चौधरी प्रथम स्थान पर रहीं। विजय धावकों को 51-51 हजार रुपए के नकद पुरस्कार भी दिए गए।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए महिमा चौधरी मैराथन को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह पंरपरा आगे भी जारी रखी जाएगी। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती है। शाम को छत्री प्रांगण में पुष्पांजलि और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रदेश के मंत्री और शहर के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!