चौदह साल बाद फिर होगा इंदौर में महापौर केसरी दंगल, शुक्रवार से पहलवान लगाएंगे दांव

इंदौर : शहर में नगर निगम खेल गतिविधियों को बढावा दे रहा हैै। इंदौर में 14 साल बाद फिर महापौर केसरी दंगल होगा। इससे पहले मेयर उमाशशि शर्मा के कार्यकाल में वर्ष 2009 मेें नगर निगम ने यह दंगल आयोजित किया था। आयोजन के लिए छोटा नेहरु स्टेडियम को भी ठीक किया गया है। स्पर्धा में 400 से ज्यादा पहलवानों ने प्रविष्ठियां जमा की है। 

स्पर्धा में प्रदेश के पहलवान ही शामिल होंगे। गुरुवार शाम को स्पर्धा में भाग लेने वाले पहलवानों का वजय हुआ। 75 वर्ष वजन के 31 पहलवान कुश्ती लड़ेंगे।महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता अध्यक्ष नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि महापौर केेसरी स्पर्धा 14 साल पहले नगर निगम ने कराई थी। इस स्पर्धा को अच्छा प्रतिसाद मिलता है। अब मेयर पुष्यमित्र भार्गव इसे करा रहे है। हर साल नगर निगम यह स्पर्धा आयोजित करेगा। महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता 24 से 26 फरवरी तक छोटा नेहरू कुश्ती स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। शुभारंभ पर आतिश्बाजी भी होगी। स्पर्धा में 15 एनआृईएस कोच रहेंगे और थर्ड एम्पायर की व्यवस्था भी रहेगी। 

स्पर्धा में अलग-अलग वर्ग के दंगल होंगे और उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। गुरुवार को स्पर्धा में भाग लेने वाले पहलवान स्टेडियम पहुंचे और वजन उम्र के हिसाब से पहलवानों चार्ट तैयार किया गया। 24 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ होगा। मेयर भार्गव ने कहा कि हम चाहते है कि इंदौर स्वच्छता के अलावा खेलों में भी नंबर वन रहे। हाल ही में यहां खेलो इंडिया खेलों स्पर्धा का सफल आयोजन हुआ। अब नगर निगम भी स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!