CJI ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का ‘तटस्थ उद्धरण’ शुरू करने का एलान, चार वकील अतिरिक्त न्यायाधीश बने

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को शीर्ष अदालत के फैसलों का ‘तटस्थ उद्धरण’ (न्यूट्रल साइटेश्न) शुरू करने की घोषणा की। यह सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देने की एक समान पद्धति सुनिश्चित करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा था कि उसके फैसलों की पहचान करने व उनका हवाला देने के लिए एक समान, विश्वसनीय और सुरक्षित कार्यप्रणाली की शुरुआत और कार्यान्वयन के लिए कदम उठाए गए हैं।

सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ गुरुवार को जैसे ही तत्काल लिस्टिंग के लिए मामलों का उल्लेख सुनने के लिए इकट्ठी हुई, सीजेआई ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के सभी फैसलों में अब तटस्थ उद्धरण होंगे। लगभग 30,000 फैसलों में तटस्थ उद्धरण होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट भी इसका अनुसरण करेंगे। सीजेआई ने कहा, शीर्ष अदालत मशीन लर्निंग टूल्स का भी इस्तेमाल कर रही है, जो उसके फैसलों को अंग्रेजी से भारतीय भाषाओं में अनुवादित करेगा। अब तक 2,900 आदेशों को हिंदी में अनुवाद किया गया है।

चार वकील इलाहाबाद और मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में तीन और मद्रास हाईकोर्ट में एक वकील को अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक, वकील प्रशांत कुमार, मंजीवे शुक्ला और अरुण कुमार सिंह देशवाल को दो साल के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश तथा वकील वेंकटचारी लक्ष्मीनारायणन को मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!