मुख्यमंत्री शिंदे ने बुलाई शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

चुनाव आयोग से शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह मिलने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के विधायक, सांसद और अन्य नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिंदे के एक करीबी ने बताया कि यह पार्टी की पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिवसेना की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हो सकती है। 

उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से एकनाथ शिंदे पर लगातार हमला किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी में समर्थन जुटाने और अपनी ताकत दिखाने के लिहाज से शिवसेना की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी की बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। शिवसेना की ताकत इसके संगठन में है और पूरे महाराष्ट्र में शिव सैनिकों का बड़ा नेटवर्क मौजूद है। ऐसे में ठाकरे की कोशिश है कि वह शिव शक्ति अभियान के माध्यम से वह इस संगठन पर अपनी पकड़ बनाएं। 

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की संपत्ति पर दावे को लेकर कहा कि ‘हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के उत्तराधिकारी हैं। हमें कोई लालच नहीं है।’ शिंदे ने कहा कि मुझे शिवसेना की संपत्ति और फंड का कोई लालच नहीं है। मैं हमेशा दूसरों को देने वाला इंसान रहा हूं। शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें संपत्ति और धन का लालच था, उन्होंने 2019 में गलत रास्ता ले लिया था। चुनाव आयोग ने शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह पर फैसला लिया है। नियमों के मुताबिक पार्टी कार्यालय भी शिवसेना का है। रही बात संपत्ति की तो हमें इसका कोई लालच नहीं है। 

बता दें कि चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को इस मामले पर सुनवाई करेगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!