हंगामे के साथ शुरू हुआ ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र

ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने सदन में राज्यपाल गणेशी लाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा खड़े हुए और एक मौजूदा मंत्री के जीवन की रक्षा करने में असफल रहने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधने लगे। इसके बाद उनकी पार्टी के विधायक भी सदन के बीचोंबीच आ गए। विपक्षी भाजपा के सदस्य पहले अपनी-अपनी सीटों के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे कांग्रेस सदस्यों के आसन के सामने आगए और बीजद विरोधी नारे लगाने लगे। 

राज्यपाल के अभिभाषण देने के बाद भाजपा सदस्य पहले सदन से बाहर गए और फिर कांग्रेस के सदस्यों ने भी बहिष्कार (बॉयकॉट) किया। विपक्षी सदस्यों ने कहा, हम राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करते हैं, क्योंकि वह राज्य के विकास की गुलाबी तस्वीर पेश कर रहे हैं। भाजपा के चीफ व्हिप मोहन मांझी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य सुरेश राउत्र ने सदन के बाहर कहा, हमें राज्यपाल से कोई आपत्ति नहीं है। वह एक अच्छे आदमी हैं। लेकिन, सरकार उनके मुंह से दूसरी तस्वीर पेश करवा रही है। इसलिए हमने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया है। 

इसके बाद भाजपा के विधायकों ने तख्तियां लेकर सदन के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। फिर विपक्षी सदस्य सदन में लौट आए और उन्होंने मौजूदा सदस्य एवं मंत्री नबा किशोर दास, पूर्व विधायक गंगाधर दास और पूर्व विधायक अर्जुन चरण दास को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, विपक्षी के नेता जय नारायण मिश्रा, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा और माकपा नेता लक्ष्मण मुंडा ने भी श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधानसभा स्पीकर बी के अरुखा ने सदन के दिवंगत सदस्यों के सम्मान में सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह साढ़े दस बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!