मेघालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बयान, भाजपा में बीफ खाने पर कोई पाबंदी नहीं 

शिलांग । मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने से पहले राज्य में सियासी गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। इस बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने एक बयान देकर राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। मावरी ने चौंकाने वाला बयान देकर कहा कि भाजपा में बीफ खाने पर कोई पाबंदी नहीं है।एक साझात्कार में मावरी ने कहा कि भाजपा में बीफ खाने पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे खुद बीफ खाते हैं और इससे किसी को कोई समस्या नहीं है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी किसी जाति, पंथ या धर्म के बारे में नहीं सोचती, हम जो चाहें खा सकते हैं, यह हमारी खाने की आदतों में शामिल है। किसी राजनीतिक दल को इससे समस्या क्यों होनी चाहिए? यह पूछने पर कि हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है। इस पर उन्होंने कहा कि वे अपनी भोजन की आदतों का पालन करते हैं और इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है, इस लेकर हमें कोई निर्देश नहीं मिला है।
मावरी ने कहा कि मेघालय में हर कोई बीफ खाता है, राज्य में इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वहीं मावरी ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्हें उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं मावरी ने कहा कि आगामी चुनावों में उनकी पार्टी कम से कम 34 सीटें जीतेगी। बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी 2023 को 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं और परिणाम 2 मार्च को आने हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!