कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र के तत्वाधान में एक महारैली का आयोजित किया गया। यह रैली इंदौर के कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर मच्छी बाजार चौराहां, पंढ़रीनाथ चौराहां , हरसिद्धि माता मंदिर होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेसी नेताओ ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया साथ ही मंदी और बेरोजगारी के लिए भी मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कांग्रेस नेताओ ने इन सभी मुद्दों को लेकर राष्टपति के नाम ज्ञापन भी सौपा।
इस दौरान कांग्रेसी नेताओ ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओ और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया।









