उमरिया जिले में चंदिया नगर परिषद की सीएमओ रीना सिंह राठौर और इंजीनियर एके श्रीवास्तव 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप,रीवा लोकायुक्त की कार्यवाही,निर्माण कार्य के लंबित भुगतान की एवज में 1 लाख 30 हजार रुपये मांगी गई गई थी रिश्वत,मीडिया से बातचीत के दौरान लोकायुक्त टीम के एक अधिकारी ने मिडिया से हुज्जत के बाद लोकायुक्त टीआई अरविन्द तिवारी ने दिया बयान उमरिया जिले से रिश्वतखोरी बड़ा मामला सामने आया है नगर परिषद के इंजीनियर सहित सीएमओ रिश्वतखोरी करते पकडी गई है,ताजा मामला नगर परिषद चंदिया का है जंहा महीने भर पहले ज्वाईन करने वाली सीएमओ मैडम सुश्री रीना सिंह राठौर ने शहडोल के ठेकेदार मोहम्मद आमिर के द्वारा कराए गये निर्माण कार्य के दो लाख चौहत्तर हजार रुपये के भुगतान के एवज में पचास फ़ीसदी रिश्वत की डिमांड कि मामला सात हजार कम एक लाख तीस में फिक्स हो गया ठेकेदार ने इसकी सूचना लोकायुक्त को दे दी और पहली किस्त के 50 हजार रुपये रिश्वत लेते सीएमओ मेडम कार्यालय के उपयंत्री अशोक श्रीवास्तव समेत समेत रंगेहाथ लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गई,लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि रिश्वत की रकम लेने के लिए ठेकेदार को सीएमओ मेडम ने अपने आवास बुलाया था जंहा इंजीनियर एके श्रीवास्तव के द्वारा पैसे लेकर मेडम को दिया गया,मोबाईल में हुई बातचीत के साथ आवास में लेनदेन के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने सीएमओ व इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना की जा रही है ।हालाँकि इस दौरान लोकायुक्त टीम मीडया से साफ़ बचती नजर आई बाद में लोकायुक्त के टीआई ने आकर बयान दिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









