एक महीने बाद भी तय नहीं कहां लगेगी 15 करोड़ की डिजिटल प्रदर्शनी

इंदौर: प्रवासी सम्मेलन के लिए केंद्र सरकार ने जो 15 करोड़ की प्रदर्शनी लगाई थी, एक महीने बाद भी इसे लेकर फैसला नहीं हो पाया है कि वह भोपाल में जाएगी या इंदौर रहेगी। फिलहाल प्रदर्शनी का कीमती सामान इंदौर के ही एक गोडाउन में रखा गया है। वैसे तय हुआ था कि इंदौर में ही प्रदर्शनी रखी जाएगी, लेकिन अभी तक उसके लिए भी जनप्रतिनिधि कोई रुचि नहीं दिखा रहे है।

8 जनवरी को इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी सम्मेलन हुआ था। उसमें डिजिटल प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र थी। देश की आजादी के लिए विदेश की धरती से काम करने वाले प्रवासी भारतीयों के योगदान की थीम पर प्रदर्शनी तैयार की गई थी। इसमें 30 से ज्यादा विशेष रुप से तैयार किए गए एलईडी टीवी,प्रोजेक्टर, आदि शामिल है। इसके अलावा ऑडियो सिस्टम, कम्प्यूटर का इस्तेमाल इस डिटिजल प्रदर्शनी में किया गया था। जिनकी कीमत ही 15 करोड़ रुपये है। इंदौर में प्रदर्शनी की सुविधा को लेकर सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि डिजिटल प्रदर्शनी को लेकर जल्दी ही फैसला लिया जाएगा। प्रदर्शनी को इंदौर में रखे जाने के बारे में हम पहले ही चिट्ठी लिख चुके है।

गांधी हॉल, राजवाड़ा में है जगह

30 करोड़ रुपये खर्च कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा और गांधी हॉल को संवारा गया है। यहां काफी जगह है। ओंकारेश्वर और उज्जैन जाने वाले पर्यटक इंदौर भी रुकते है और इंदौर के टूरिस्ट स्पॉट को भी देखते है। डिजिटल प्रदर्शनी यदि गांधी हॉल या राजवाड़ा में लगाई गई तो पर्यटकों के लिए प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!