सौर ऊर्जा प्लांट के लिए निवेशकों में दिखा उत्साह, इंदौर नगर निकाय को ग्रीन बांड से मिले 720 करोड़

इंदौर: नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह रकम इश्यू के 122 करोड़ रुपये के बेस प्राइस से करीब छह गुना ज्यादा है। निगम ने 60 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए कुल 244 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी किया था, जो देश में किसी भी नागरिक निकाय द्वारा पूंजी बाजार में अपनी तरह की पहली पेशकश थी।

सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए इंदौर नगर निगम द्वारा जारी किए गए ग्रीन बॉन्ड को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इससे करीब 721 करोड़ रुपये का अभिदान जुटाया गया।

पहले ही दिन मिला 661.52 करोड़ का अभिदान
निगम के अधिकारियों के मुताबिक, बॉन्ड के खुलने के पहले दिन 10 फरवरी को इसे 661.52 करोड़ रुपये का सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि मंगलवार को बंद होने के समय यह राशि 720.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। अधिकारियों ने कहा कि संस्थागत निवेशकों से सबसे अधिक 229.35 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि कॉरपोरेट से 204.57 करोड़ रुपये का सब्सक्रिप्शन मिला।

नर्मदा नदी से पानी लाने के लिए करेगा बिजली पैदा
अधिकारियों ने कहा कि ग्रीन बॉन्ड से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने के लिए किया जाएगा, जो इंदौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर खरगोन जिले के जालूद गांव में नर्मदा नदी से पानी लाने के लिए बिजली पैदा करेगा। अभी तक निगम को नर्मदा के पानी को जालूद से इंदौर लाने और हर घर में पहुंचाने के लिए हर साल लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इस प्लांट के लग जाने के बाद खर्च में कमी आएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!