जनसंख्या में नंबर एक, बाकी सबमें पीछे, केंद्र सरकार पर भूपेश बघेल का तंज; कैसे बनबो विश्वगुरु?

छत्तीसगढ़ जैसे-जैसे राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। शनिवार को रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश केवल जनसंख्या के मामले में पूरे विश्व में पहले पायदान पर है बाकी किसी भी सेक्टर में पहले पायदान पर नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। CM भूपेश ने शिक्षा और गरीबी के मामले में देश की स्थिति और दयनीय है। हम सबसे नीचे हैं। पडोसी देशों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में जबसे मोदी सरकार सत्तासीन हुई है, हमारी हालत और खराब होती जा रही है। हम अपने पडोसी देशों से भी नीचे आ गए हैं। विकास इंडेक्स, फूड इंडेक्स में देश की रैंकिंग बिलकुल ही चिंता का विषय है। भाजपा और केंद्र सरकार के तकिया-कलाम कथित विश्वगुरु वाले बयान पर CM भूपेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे कैसे विश्वगुरु बनेंगे? हर सेक्टर में पीछे छूटते जा रहे हैं। ऐसे में विश्वगुरु बनने की बात केवल जुमला लगती है। छत्तीसगढ़ में साल के आखिर में चुनाव होने हैं। जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है, दोनों तरफ से वार-पलटवार तेज हो गया है। भाजपा के छत्तीसगढ़ के चेहरे डॉ रमन सिंह ने बीते दिनों हुई भाजपा नेताओं की हत्या पर भूपेश बघेल पर आरोप लगाया था। सूबे में सत्तासीन पार्टी कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे भूपेश बघेल लगातार सियासी हमला बोल रहे हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर साल की शुरुआत से ही सियासी पारा चढ़ रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!