गुजरात के बाद अब MP ने छीना महाराष्ट्र से 26 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, आदित्य ठाकरे का आरोप

महाराष्ट्र:शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के लिए मंजूर हुए 26,000 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल एवं फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट को मध्य प्रदेश भेज दिया गया है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह प्रोजेक्ट विदर्भ को मिलने वाला था, लेकिन इसे महाराष्ट्र से छीनकर मध्य प्रदेश को दे दिया गया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मध्य प्रदेश में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। इसलिए यह प्रोजेक्ट भाजपा सरकार ने वहां भेज दिया। गुजरात चुनाव से पहले भी आरोप लगे थे कि महाराष्ट्र को मिलने वाले कई प्रोजेक्ट्स पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य को दे दिए गए हैं।

आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य से उद्योगों का पलायन हो रहा है और महाराष्ट्र के हाथ से नौकरियां जा रही हैं। हमारे यहां का युवा बेरोजगार हो रहा है। हालांकि अब तक एकनाथ शिंदे गुट या फिर भाजपा की ओर से आदित्य ठाकरे के आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनियों के अधिकारियों ने बीते साल नागपुर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए जमीन देखी थी। हालांकि अब तक उसे लेकर जमीन पर कोई फैसला नहीं हो सका है।

शिव संवाद यात्रा पर निकले आदित्य ने नासिक में कहा कि औद्योगिक विकास के मामले में महाराष्ट्र पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2020 में हमने कोरोना के बीच भी कुछ करार किए थे और लोगों ने उद्धव ठाकरे सरकार पर भरोसा जताया थछा। कारोबारियों ने 2020 से जून 2022 के दौरान 6.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति दी थी। लेकिन महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरने के बाद हालात बदलते गए और उद्योगों का राज्य से पलायन शुरू हो गया। अब मुझे पता चला है कि 26,000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश चला गया है, जो महाराष्ट्र के लिए आया था।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमसे यह प्रोजेक्ट इसलिए छिन गया क्योंकि मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। शिवसेना नेता ने कहा कि पहले ही महाराष्ट्र वेदांता-फॉक्सकॉन डील जाने के बाद 1 लाख नौकरियां खो चुका है। आदित्य ने आरोप लगाया कि ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क भी छिनने का आरोप लगाया। आदित्य ने कहा कि यदि एकनाथ शिंदे को लगता है कि मेरे आरोप गलत हैं तो वह मुझे डिबेट भी कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!