सौरव गांगुली फिर चुने गए सीएबी अध्यक्ष, पर एक साल के भीतर ही छोड़ना होगा पद

कोलकाता: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) एक बार फिर बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. सौरव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है. उनके साथ चार अन्य अधिकारियों को भी निर्विरोध चुना गया है. सौरव गांगुली जुलाई 2020 तक सीएबी ( CAB) के अध्यक्ष रहेंगे. इसके बाद वे  ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर चले जाएंगे. 

प्रशासकों की समिति (सीओए) के आदेश के मुताबिक, सीएबी शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगी. सीएबी द्वारा जारी बयान में चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने कहा, ‘मैं, बंगाल क्रिकेट संघ का चुनाव अधिकारी इस बात का ऐलान करता हूं कि निम्न लोगों को इनके पदों पर निर्विरोध चुना गया है.’

47 साल के सौरव गांगुली दूसरी बार सीएबी (Cricket Association of Bengal) के अध्यक्ष बने हैं. 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद गांगुली ने पहली बार यह पद संभाला था. सौरव गांगुली का सीएबी में 2020 में छह साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा. इसके बाद उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना होगा. बीसीसीआई (BCCI) के संविधान के मुताबिक राज्य क्रिकेट एसोसिशन में कोई भी पदाधिकारी लगातार छह साल से ज्यादा समय के लिए पद पर नहीं रह सकता है. अगर पद अलग-अलग हैं, तब भी यह नियम लागू होता है. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया अब सचिव होंगे. पहले वे संयुक्त सचिव थे. देबब्रत दास को संयुक्त सचिव चुना गया है. देबाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष चुना गया है. सभी अधिकारी शनिवार को होने वाली एजीएम में पद ग्रहण करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!