महिला क्रिकेट शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां खेले गए पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया और फिर दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक गेंद शेष रहते 119 रन पर ऑल आउट कर दिया। इस मैच में भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।  शेफाली वर्मा ने भले ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा हो, लेकिन उनका यह इंटरनेशनल डेब्यू यादगार नहीं बन पाया। शेफाली वर्मा ने सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया, लेकिन वह अपने पहले ही मैच में खाता नहीं खोल पाई। भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम उम्र (15 साल 239 दिन) में पदार्पण करने वाली शेफाली वर्मा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गई।  इस डेब्यू के साथ ही शेफाली भारत की पहली क्रिकेट खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया है। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर हैं। शेफाली से पहले भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी गार्गी बनर्जी हैं।  

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!