हनी ट्रैप मामलाः मुख्य आरोपी ही बनी सरकारी गवाह, अब कोर्ट में खुलेंगे कई राज

हनी ट्रैप मामले में इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह की शिकायत के आधार पर सबसे पहले गिरफ्तार की गई थी मोनिका. अब सरकारी गवाह बनकर उठा सकती है मामले के कई रहस्यों से पर्दा.

इंदौर. मध्य प्रदेश में नेताओं और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा देने वाले हनी ट्रैप केस (Honey Trap case) में अब एक चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. इस मामले की मुख्य आरोपी मोनिका अब पुलिस की ओर से अदालत में गवाही देगी. मोनिका अब तक जहां इस मामले में मुख्य आरोपी मानी जा रही थी, वहीं अब वह सरकारी गवाह बन गई है. इंदौर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र (SSP Indore Ruchi Vardhan Misra) ने गुरुवार की देर शाम मीडिया को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि बुधवार को मोनिका के पिता ने इसी मामले को लेकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) का केस दर्ज कराया है.

इंदौर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्रा के मोनिका को लेकर दिए गए बयान के बाद हनी ट्रैप मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है. दरअसल, मोनिका के ऊपर ही सबसे पहले इस मामले में ब्लैकमेल करने और पैसा वसूली का आरोप लगा था. इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह ने जिस महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी, वह मोनिका ही है. हरभजन की शिकायत के आधार पर ही इंदौर पुलिस ने पहले मोनिका और उसकी एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया. इसके बाद इन दोनों की निशानदेही पर भोपाल से मामले में तीन अन्य महिलाओं और एक पुरुष की गिरफ्तारी हुई थी. इंदौर की एसएसपी ने गुरुवार को कहा कि मोनिका अभी कॉलेज में पढ़ती है. वह फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है और उसने खुद को भी इस मामले में पीड़ित बताया है. एसएसपी ने कहा कि पुलिस मोनिका को इस मामले की सुनवाई के दौरान बतौर गवाह अदालत में पेश करेगी.

हनी ट्रैप मामले में मुख्य आरोपी मोनिका के सरकारी गवाह बन जाने से अब इस केस के कई छुपे हुए राज बाहर आ सकते हैं. दरअसल, इस केस में अब तक जितनी भी गिरफ्तारियां हुई हैं, उनमें सबसे अहम मोनिका की गिरफ्तारी को ही माना जा रहा है. चूंकि मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) को अभी तक यह पता नहीं चला है कि हनी ट्रैप गैंग का मुख्य संचालक कौन है, इसलिए मोनिका के बयान पर ही पुलिस की उम्मीदें टिकी हुईं हैं. वहीं, इस मामले में मध्य प्रदेश के कई नेताओं और नौकरशाहों के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है, इसलिए मोनिका के अदालत में आने वाले बयान से इस केस के कई छुपे हुए रहस्य सामने आने की उम्मीद की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!