विश्व चैम्पियनशिप की हार नहीं भूल सकता : बजरंग

दिल्ली । पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा है कि विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में मिली हार को वह कभी नहीं भूल सकते। यहां तक कि ओलंपिक पदक जीतने पर भी। विश्व चैम्पियनशिप में बजरंग स्थानीय पहलवान दौलत नियाजबेकोव से सेमीफाइनल मुकाबला विवादास्पद परिस्थितियों में हार गये थे। दोनों पहलवान नौ-नौ की बराबरी पर थे जिसके बाद नियाजबेकोव को फाइनल खेलने का अवसर मिला और इसमें भारतीय खिलाड़ी को कांस्य पदक का मुकाबला खेलना पड़ा। बजरंग ने कहा, ‘‘ जब आप गलत फैसले के कारण हारते है तो यह आपके लिए निराशाजनक बात होती है क्योंकि कोई बेइमानी से जीत रहा होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि मुझे इस हार को भूल कर आगे बढ़ना होगा। मुझे भविष्य के टूर्नामेंटों में इसे भूलकर उतरना होगा लेकिन यह मुश्किल होगा।’’ बजरंग ने कहा , ‘‘ विश्व चैम्पियनशिप और ओलंपिक दो अलग-अलग खेल है और ओलंपिक में पदक जीतकर भी मैं इसे नहीं भुला पाऊंगा।’’ वहीं रजत पदक जीतने वाले  दीपक पूनिया ने कहा कि उन्हें चोट से उबरने में 18-20 दिन का समय लगेगा। एक महीने के अंदर जूनियर और सीनियर विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाल इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ अब मुझे अपनी तकनीक पर काम करना होगा। मेरे पास अनुभव की कमी थी क्योंकि यह मेरी पहला विश्व चैम्पियनशिप थी। अब मेरा आत्मविश्वास बढेगा जो बेहतर प्रदर्शन में मदद करेगा।’’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!