MP अब कोरोना फ्री, 12 दिन से नहीं मिला कोई मरीज

भोपाल:पूरा प्रदेश कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गया है। जो शहर और प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी राहत की बात है। न कोई नया मरीज मिला और न ही अस्पताल में उपचार के लिए कोई कोरोना संक्रमित भर्ती है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज जारी होने वाले कोरोना बुलेटिन में यह संख्या जीरो दर्ज हुई है।  दरअसल, जांच में तो कई बार नया संक्रमित नहीं मिलता था, लेकिन पुराने कोरोना मरीज बने रहते थे। अब शनिवार को जारी बुलेटिन में को नए-पुराने कोई भी मरीज प्रदेशभर में नहीं रहे। अंतिम दो मरीज भी होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गए।

जापान समेत कोरिया में रोजाना मिल रहे 31 हजार से ज्यादा केस
प्रदेश भले ही कोरोना मुक्त हो गया है, लेकिन चीन और जापान सहित कई देशों में कोरोना को लेकर हालात फिर बिगड़ रहे हैं। जापान सहित साउथ कोरिया में कोरोना के बीते 24 घंटों के दौरान 31 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। अमेरिका और चीन में फिर से कोरोना ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है।

लोग लापरवाही न बरतें
जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि भोपाल में कोरोना शून्य स्तर पर पहुंच गया है जो शहर के लोगों के लिए राहत की बात है। श्रीवास्तव ने माना कि दुनिया में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। जापान, चीन और अमेरिका सहित कई बड़े देशों में यह एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। इसे देखते हुए उन्होंने लोगों को अभी भी इस संक्रमण से बचने के लिए जरूरी एहतियात अपनाने पर जोर दिया है।

459 लोगों के लिए गए थे सैंपल
कल प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 459 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें कोई भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं पाई गई। बल्कि एक मरीज इस संक्रमण से ठीक भी हुआ। इससे कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा घटकर शून्य रह गया।

 इधर, वैक्सीन के डोज भी खत्म होने की कगार पर
वहीं दूसरी और वैकसीन के डोज भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गए हैं। जिसके चलते जिले में लगभग चाल हजार कोविशील्ड के डोज ही बचे हैं। आखिरी महाभियान के लिए भी शहर में वैक्सीनेशन के लिए 200 से ज्यादा सेशन का आयोजन होना है। अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीन बहुत कम है। ऐसे में हो सकता है कि आखिरी महाभियान निरस्त करना पड़े। टीकाकरण अधिकारियों के अनुसार कोविशील्ड आने के बाद वैक्सीनेशन फिर बढ़ेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!