अब 15 मिनट में खुलेंगे किसानों के खाते

भोपाल। प्रधानंमत्री किसान सम्मान निधि योजना के लंबित हितग्राहियों को लाभ दिलाने विशेष अभियान चलाने की योजना है। इसके लिए पोस्टल विभाग और प्रशासन की ओर से किसानों के खाते खुलवाए जाएंगे। खास बात यह है कि एक थम्प इम्प्रेशन के आधार पर खुलने वाले खातों में हितग्राही को बमुश्किल 15 मिनट खर्च करने होंगे। इसके लिए विशेष कैम्प लगाए जाएंगे।
लंबे समय से देखा जाता रहा है कि केंद्र शासन की ओर से किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के नाम पर जारी तो की जाती रही है। लेकिन, अनेक किसानों के पास या तो बैंक खाते उपलब्ध नहीं होते रहे हैं या फिर उनके खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं होते थे। इन कारणों से किसानों को लाभ नहीं मिल पाता रहा है। इस समस्या को समाप्त करने और किसानों को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से राजस्व प्रशासन और पोस्टल विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर किसानों के पोस्टल पेमेंट बैंक खाते खुलवाए जाएंगे। ये खाते आधार कार्ड और हितग्राही के थम्प इम्प्रेशन के आधार पर खुलेंगे। अफसरों का दावा है कि पूरी प्रक्रिया में महज 15 मिनट लगेंगे। इस योजना को इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के प्रतिनिधियों के सहयोग से अमल में लाया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!