प्रदेश में तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे उचित मूल्‍य की राशन दुकानें वाले ,पांच करोड़ हितग्राही प्रभावित होंगे

भोपाल: अपनी मांगों को लेकर आल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर्स फेडरेशन के समर्थन में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेता एवं प्रबंधक तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे। इससे राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सात, आठ और नौ फरवरी को राशन वितरण बंद रहेगा, जिससे प्रदेश के पांच करोड़ से अधिक हितग्राही प्रभावित होंगे। फेडरेशन की मध्यप्रदेश इकाई ने इस बारे में मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री और खाद्य मंत्री को अवगत कराया है।

राजधानी उपभोक्ता भंडार संचालक कल्याण समिति का कहना है कि वर्तमान में सेल्समैन को प्रति क्विंटल 70 रुपए कमीशन मिलता है। अप्रैल 2022 को यह कमीशन बढ़ाकर 90 रुपए कर दिया गया है, लेकिन वर्तमान समय तक बढ़ा हुआ कमीशन नहीं दिया गया। यही नहीं, पीएमजीकेवाय का कमीशन भी किसी दुकानदार को नहीं दिया गया। इसके पहले 13 माह की अंतर राशि भी अटकी हुई है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। फरवरी माह का राशन वितरण किया जा रहा है। हड़ताल के चलते सात तारीख से तीन दिनों के लिए इसे रोक दिया जाएगा। ऐसे में महज 30 फीसदी को ही राशन मिल सकेगा। हड़ताल की घोषणा के बाद दुकानों पर हितग्राहियों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं हर महीने की सात तारीख को अन्न उत्सव मनाया जाता है, लेकिन इस महीने यह नहीं मनाया जा सकेगा। इसकी तारीख अब 10, 11 और 13 फरवरी कर दी गई है। इसको लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण प्रमुख सचिव के द्वारा आदेश दिए गए है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!