कांग्रेस का सीधा आरोप- पूर्व सीएम शिवराज हनी ट्रैप की आरोपी श्वेता जैन के संरक्षणकर्ता, 8 साल उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड सदस्य बनाया

इंदौर। कांग्रेस ने चर्चित हनी ट्रैप मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीधा हमला बोला है। उसका आरोप है कि इस कांड की आरोपी सागर की श्वेता जैन के मुख्य संरक्षणकर्ता शिवराज सिंह चौहान है। उन्होंने ही उसे 8 साल तक जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का सदस्य बनाये रखा।

यह आरोप मध्य प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश सिंह यादव ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए लगाया। यादव का आरोप है कि भाजपा सरकार में तत्कालीन स्वर्गीय मुख्यमंत्री बाबूलाल ग़ौर को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए इसी हनी ट्रैप की आरोपी का इस्तेमाल किया गया। इसमे भाजपा का ही एक क़द्दावर नेता भी शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनवाने में शामिल था।

शिवराज के मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले हनी ट्रैप की इस आरोपी भाजपा नेत्री श्वेता को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (किशोर न्याय बोर्ड) का शासकीय सदस्य बनाकर उपकृत किया जिसका सबूत श्वेता जैन की फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल में आज भी मौजूद हैं। श्वेता जैन को 2006 से 2014 तक किशोर न्याय बोर्ड का शासकीय मेम्बर बनाया गया।

इससे स्पष्ट होता हैं की शिवराज ने हनी ट्रैप को उघोग का दर्जा देकर भाजपा नेत्री श्वेता जैन को पूर्ण संरक्षण दिया। यादव ने कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी उनके द्वारा एसआईटी प्रमुख संजीव शमी को दी जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!