प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा:मंत्री सिलावट

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ग्राम शहाना, तराना और कजलाना में 22-22 लाख रूपये की लागत से बनने वाले तीन स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमिपूजन

किसानों की फसल नुकसानी की क्षतिपूर्ति शीघ्र की जायेगी – स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट

स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा


इंदौर :लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शहाना, तराना और कजलाना में 22-22 लाख रूपये की लागत से बनने वाले तीन स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। लोक सेवा आयोग से 1065 डॉक्टरों की शीघ्र भर्ती की जायेगी। संविदा के आधार पर प्रदेश में रिटायर्ड डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से फसल का बहुत अधिक नुकसान हुआ है, जिसका सर्वे कार्य जारी है। सर्वे उपरान्त और फसल कटाई के बाद बीमा कम्पनियों द्वारा मूल्यांकन कर क्षतिपूर्ति का भुगतान शीघ्रातिशीघ्र किया जायेगा। जिले के सभी किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सोयाबीन, मक्का और उड़द फसल का भारी नुकसान हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। मालवा क्षेत्र में सोयाबीन, मक्का और निमाड़ क्षेत्र में कपास की फसल को भी बहुत नुकसान हुआ है। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में कृषि और राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक पैमाने पर सर्वेक्षण कार्य जारी है। सर्वेक्षण उपरान्त किसानों को क्षतिपूर्ति दिये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के दो लाख रूपये तक के ऋण माफ किये जा रहे हैं। अगले महीने किसानों को द्वितीय किश्त की राशि का भुगतान किया जायेगा। प्रदेश में 70 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है और खेती-किसानी करती है। राज्य शासन किसानों के हित संरक्षण के लिये कृत-संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने पेंशन की राशि दोगुनी कर दी है। बिजली बिल कम कर दिये हैं। विवादास्पद बिजली बिलों के समाधान के लिये ऊर्जा विभाग को समाधान शिविर लगाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण एक माह में करके सूचित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत राशि बढ़ाकर 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दिया गया है। शासकीय अस्पतालों में जनता का स्वास्थ्य परीक्षण, खून-पेशाब आदि की जाँच तथा इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। प्रदेश में अस्पतालों का उन्नयन किया जायेगा। खाली पदों को शीघ्र भरा जायेगा। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के 70 प्रतिशत पद खाली हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम तराना में 7 लाख 65 हजार रूपये लागत से बनने वाले सीसी रोड और 22 लाख रूपये की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा जल संरक्षण और जल संवर्धन का अभियान चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में वाटर हार्वेÏस्टग सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिन तीन स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का भूमिपूजन किया गया है, वे सभी छ: माह में बन जाएंगे। ग्राम तराना में श्मशान घाट पर सीसी रोड और गोस्वामी समाज को समाधि के लिये शमशान भूमि दी जायेगी। सांवेर कस्बे में 2 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से सड़क सुधार का काम शीघ्र शुरू किया जायेगा। सांवेर नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दे दिये गये हैं। आज पूर्वाह्न स्वास्थ्य मंत्री ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम अलवासा, पालिया, धरमपुरी, जेतपुरा, मुंडला, शहाना, तराना, कजलाना में अतिवृष्टि के कारण फसल नुकसानी का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ अधिकारी, कर्मचारी, किसान और जनप्रतिनिधि थे। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण आज शेष कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!