CM शिवराज दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन का आज उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश का नया भवन बनकर तैयार हो गया है. चाणक्य पुरी में बने नए मध्य प्रदेश भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. इस नए भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार को करेंगे.छह फ्लोर के इस नए भवन के हर फ्लोर पर मध्य प्रदेश की कला संस्कृति की झलक दिखाई देगी.

कितनी जमीन पर बना है नया मध्य प्रदेश भवन

चाणक्यपुरी में मध्य प्रदेश का नया भवन करीब डेढ़ एकड़ में बना है. इसे बनाने पर करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का खर्च आया है. नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ राज्य की संस्कृति, वन्यजीव, आदिवासी परम्परा, कला और राजनीतिक हस्तियों को चित्रों के जरिए प्रदर्शित किया गया है.नया भवन में 104 कमरों वाला है. इनमें 38 सामान्य और 66 डीलक्स रूम हैं. इसमें चार वीआईपी स्यूट भी हैं.इन कमरों में ठहरने वाले मेहमानों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं.नए भवन के कमरों में फ्रिज और टीवी भी लगाए गए हैं.

नए भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में एक साथ 45 लोगों के बैठने की व्यव्यस्था है. जबकि पुराने भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में केवल 25 लोगों के ही बैठने की व्यवस्था है.इसी तरह नए भवन में 250 लोगों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम बनाया गया है. जबकि पुराने भवन में ऑडिटोरियम है ही नहीं.नए भवन के वीआईपी लॉउंज और डाइनिंग रूम में एक साथ 35 लोग बैठ सकते हैं. पुराने भवन में ऐसी व्यवस्था नहीं है. सामान्य डाइनिंग रूम में 80 लोगों के बैठने का प्रबंध है.पुराने भवन में 30 लोग ही बैठ सकते हैं.

हर फ्लोर पर नजर आएगी मध्य प्रदेश की संस्कृति

नया भवन छह फ्लोर का है. इसका हर फ्लोर प्रदेश की अलग संस्कृति को दर्शाता है.भवन के ग्राउंड फ्लोर में अंदर आते ही रिसेप्शन में महाकाल को दिखाया गया है. थोड़ा आगे बढ़ते ही आजादी की लड़ाई में शहीद होने वालों  मध्य प्रदेश के लोगों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं. इसी तरह से एक फ्लोर पर कपड़ा उद्योग. एक पर आदिवासी कला, इसी तरह एक फ्लोर पर मध्य प्रदेश के वन्य जीव और मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों को दिखाया गया है.नए भवन में बाहर से लेकर अंदर तक हर कदम पर राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक, कला और परंपरा की छटा बिखरी नजर आती है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!