146 साल पुराना सफर हुआ खत्म, महू ओंकारेश्वर ट्रेन को यात्रियों ने कहा गुड बाय

इंदौर: मप्र में महू से ओंकारेश्वर तक चलने वाली मीटरगेज ट्रेन अब इतिहास का हिस्सा बन चुकी है। मंगलवार सुबह 9 बजे ओंकारेश्वर से चली ट्रेन 11:30 बजे महू पहुंची। यात्रियों को उतार कर ट्रेन सीधे डिपो में पहुंच गई। अब यह ट्रेन इस पटरी पर कभी नहीं लौटेगी। इसके साथ ही इस मीटरगेज ट्रेन का 146 साल पुराना सफर खत्म हो गया। इस मौके पर यात्रियों ने ट्रेन का गुड बॉय कहा।

रेलवे ने इंदौर खंडवा मीटरगेज लाइन पर मीटरगेज रेलगाड़ी का संचालन हमेशा के लिए बंद कर दिया है। आज इस ट्रेन के आखिरी सफर ने यात्रियों को भी भावुक कर दिया। इस ट्रेन रोज अपडाउन करने वाले कुछ यात्रियों की पलकें भी नम हो गईं। यात्रियों ने ट्रेन की बोगियों पर विदाई संदेश लिखे। किसी ने लिखा- ‘लास्ट सेल्यूट मीटरगेज’ तो किसी ने लिखा- ‘गुड बाय’

महू से ओंकारेश्वर रवाना हुई थी
सोमवार को यह ट्रेन महू से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुई थी और मंगलवार सुबह ओंकारेश्वर से यात्रियों को लेकर महू स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के गार्ड रोशनलाल कौशल, लोको पायलट दौलत राम मीणा और सहायक लोको पायलट ऋषि कुमार ओंकारेश्वर लेकर गए थे। ट्रेन से बिछुड़ना उनके लिए दर्द दे रहा था। स्टेशन पर यात्रियों ने उनका हार पहनाकर सम्मान किया। कई यात्री इस ट्रेन से डेली अपडाउन करते थे, लेकिन ट्रेन बंद होने से उन्हें भी परेशानी होगी।

अंग्रेजों के राज में बिछाई थी छोटी लाइन, होलकर स्टेट ने अंग्रेजों को दिया था कर्ज
अंग्रेजों के समय इंदौर खंडवा के बीच यह छोटी लाइन बिछाई गई थी। यह ट्रेन झरने, पहाड़, टनल से गुजरती थी। वर्षाकाल में इस ट्रेक की खूबसूरती यात्रियों को आकर्षित करती थी। रेलवे के जानकार नागेश नामजोशी बताते हैं कि होलकर स्टेट ने अंग्रेजों को महू से ओंकारेश्वर तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए एक करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। 1873 में इसका काम शुरू हुआ था। पहाड़ों के बीच उस समय ट्रेन बिछाना कठिन काम था, लेकिन अंग्रेजों ने चार साल में यह काम पूरा कर दिया।

3 अगस्त 1877 को मालगाड़ी चलाकर इस लाइन का ट्रायल किया गया था। बाद में ट्रेक पर रेलगाड़ी का संचालन शुरू किया गया। नामजोशी कहते हैं मीटरगेज लाइन पर ट्रेन का संचालन रेलवे को काफी खर्चीला पड़ रहा था, इसलिए इसका संचालन बंद किया गया। लेकिन महू से कालाकुंड स्टेशन तक हेरिटेज ट्रेक को यात्री निहार सकेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!