दिल धड़काने वाले खेलो इंडिया कार्यक्रम का इंदौर में हुआ भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ

इंदौर : दिल धड़काने वाले खेलो इंडिया कार्यक्रम का इंदौर में भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। इंदौर में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में 4 मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में भविष्य के लगभग 900 से अधिक खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाएं दिखाएंगे।
कार्यक्रम में विश्वामित्र अवार्ड, अर्जुन अवार्ड तथा विक्रम अवार्ड से सम्मानित इंदौर की विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भोपाल से प्रसारित खेलों इंडिया यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया है।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें मुख्य रूप से एमराल्ड हाइट्स के विद्यार्थियों ने मिले सुर मैरा तुम्हारा, पधारों म्हारों देश, खेलों इंडिया, नाद ग्रुप के कलाकारों ने गणपति वंदना, नाद नमन ग्रुप के कलाकारों ने दिल धड़का दों के गीत पर आकर्षक और रंगारंग नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इंदौर में चार मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इंदौर में टेबल टेनिस की प्रतियोगिता अभय प्रशाल में प्रारंभ हुई। टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं तीन फरवरी तक चलेंगी। इसी तरह 31 जनवरी से 04 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में बॉस्केटबाल की, 01 फरवरी से 10 फरवरी तक एमरॉल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल (पुरूष), 05 फरवरी से 09 फरवरी तक अभय प्रशाल में कबड्डी की, 06 फरवरी से 10 फरवरी तक इंदौर टेनिस क्लब में लॉन टेनिस की तथा 06 फरवरी से 09 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होंगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त  प्रतिभा पाल सहित विश्वामित्र, अर्जुन तथा विक्रम अवार्ड से सम्मानित खेल विभूतियां विशेष रूप से मौजूद थी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!