महात्मा गांधी जी की 75 वी पुण्यतिथि पर शहर एवं जिला कांग्रेस द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात गांधी भवन में झण्डा वंदन किया

इंदौर~ इंदौर शहर कांग्रेस के प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 75 वी पुण्यतिथि के मौके पर शहर कांग्रेस एवं जिला काग्रेस द्वारा प्रतिमा पर सह प्रभारी श्री महेन्द्र परमार एवम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने माल्यार्पण किया।
रीगल टॉकीज चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर प्रातः 8:30 सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें मुस्लिम।समाज,ईसाई समाज,सिख समाज के अनुयाई द्वारा अपने अपने ग्रंथों का पाठ किया गया। एवं गायत्री परिवार एवं सिख समाज द्वारा भजन का आयोजन भी किया गया।
पश्चात कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में  राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर सह प्रभारी महेन्द्र परमार ने झंडा वंदन किया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ झंडा ऊंचा रहे हमारा की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के अध्यक्ष मुकेश यादव एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के मुकेश ठाकुर ने किया एवं आभार सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव ने माना।
इस अवसर पर महेंद्र परमार ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में किसी भी राजनेता ने इतनी बड़ी पदयात्रा नहीं की हमारे नेता राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की 3500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की जिसका मुख्य उद्देश्य देश में भाईचारा लाना है। जो भाजपा सरकार ने नफरत फैला रखी है,उसको मिटाना और भाईचारा का संदेश घर घर तक पहुंचना हैं।
परमार ने कहा कि आज वह सब मुद्दे गौण हो चुके हैं। जो 2014 से पहले मोदी जी अपने भाषण में बोलते थे। चाहे वह महंगाई का मुद्दा हो बेरोजगारी का मुद्दा हो। आज फिल्मों के मुद्दे लाकर जनता को मुख्य मुद्दों से हटाया जा रहा है। हीरो हीरोइन को बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है। कुल मिलाकर देश की जनता को मुख्य मुद्दों से हटाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष माननीय  कमलनाथ जी ने हमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दिया है। जिसके तहत हम घर घर जाकर कांग्रेस की रीती नीतियों को जनता तक ले जा रहे हैं। और भाजपा के झूठ को उजागर कर रहे हैं। यादव ने कहा कि अब हमारा मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाना है। जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। इसलिए अब हम सब को मिलकर विधानसभा 2023 के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना है।
श्रद्धांजलि,सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवम झंडा वंदन में में मुख्य रूप से अरविंद बागड़ी,रमेश यादव उस्ताद,श्याम सुंदर यादव,देवेन्द्र सिंह यादव,ठाकुर जितेन्द्र सिंह,राकेश यादव,अनिल।यादव,मुकेश यादव,राकेश सिलावट,अनवर कादरी, सोनीला बादशाह,साक्षी शुक्ला,किरण जिरेती,मनीषा शिरदोंकर, शमा खान,अमन बजाज, सीएल यादव,नसरीन अली,प्रह्लाद महावार,फूल सिंह कुवाल, शेलू सेन,सन्नी राजपाल,अमित चोरसिया,श्याम अग्रवाल, राजेश यादव, सत्यनारायण सलवाडिया,मेहमूद कुरेशी,मुकेश ठाकुर,विकास जोशी,गिरीश चीतले,दीपक मलोरिया,अशोक नालिया एव जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!