भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 9% और चीन में 14% तक घटी

नईदिल्ली:बीते साल दुनियाभर में स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। दो सबसे बड़े मोबाइल मार्केट में शुमार चीन और भारत में भी यही स्थिति रही। लेकिन, भारत में चीन के मुकाबले कम गिरावट आई।

काउंटर पॉइंट मार्केट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2022 के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री 2021 की तुलना में 9% घट गईं और 15.2 करोड़ स्मार्टफोन बिके। ये गिरावट मुख्य रूप से एंट्री लेवल और बजट सेगमेंट के फोन में रही।

30,000 रुपए से ज्यादा के स्मार्टफोन की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 35%
इस दौरान प्रीमियम सेगमेंट की बिक्री में बढ़ोतरी जारी रही। स्मार्टफोन की कुल बिक्री में हिस्सेदारी पहली बार डबल डिजिट यानी 11% पर पहुंच गई। मार्केट की आय में 30,000 रुपए से ज्यादा के स्मार्टफोन की हिस्सेदारी भी बढ़कर 35% हो गई, जो एक रिकॉर्ड है।

चीन में 5वें साल घटी स्मार्टफोन की बिक्री
सबसे बड़े मोबाइल मार्केट चीन में लगातार पांचवें साल स्मार्टफोन की बिक्री घटी है। बीते साल 14% गिरावट के साथ स्मार्टफोन की बिक्री दशक के निचले स्तर पर आ गई। सभी बड़े ब्रांड की बिक्री में गिरावट रही। बिक्री 3% घटने के बावजूद एपल ने ओप्पो को पीछे छोड़ते हुए चीन में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

5जी फोन की हिस्सेदारी 32% हुई
स्मार्टफोन की बिक्री में 5जी फोन की हिस्सेदारी 2021 के 19% से 2022 में बढ़कर 32% हो गई। 21% हिस्सेदारी के साथ सैमसंग अव्वल रहा। कमाई में भी स्मार्टफोन की बिक्री में इसकी 22% हिस्सेदारी रही।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!