बजट में मिलेंगे ये 5 तोहफे,35 हाइड्रोजन ट्रेन, 500 वंदे भारत

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  1 फरवरी को केंद्र सरकार की ओर से आम बजट पेश करेंगी। इस बजट से सबको उम्मीदें हैं। रेलवे को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। वंदे भारत 2.0 (Vande Bharat 2.0), हाइड्रोजन ट्रेन  का तोहफा मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में वित्त मंत्री 400 से 500 वंदे भारत ट्रेन, 4000 नए ऑटो मोबाइल कैरियर कोच , 58000 वैगन ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है।वित्त मंत्री इस साल बजट में रेलवे के लिए 1.9 लाख करोड़ का बजट अलॉट कर सकती है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री उन्हें टिकट किराए में छूट दे सकती है।

बजट में रेलवे के लिए क्या खास
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को जब अपना पिटारा खोलेंगी तो कई चेहरों पर मुस्कान को किसी को निराशा हाथ लग सकती है। साल 2017 से पहले तक रेलवे बजट अलग से पेश होता था, लेकिन बाद में इसे आम बजट के साथ मिला दिया गया। इस बजट से रेलवे को और रेल यात्रियों को भी राहत की उम्मीद है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री बड़े ऐलान कर सकती है। रेल बजट के फंड को बढ़ाया जा सकता है। इस बजट का इस्तेमाल नई लाइनों के निर्माण, गेज चेंज, इलेक्ट्रिफिकेशन, बेस्ट सिग्नलिंग के लिए किया जाएगा। रेलवे बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस हो सकती है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर होगा।

वंदे भारत से बुलेट ट्रेन तक
माना जा रहा है कि इस बजट में 400 से 500 नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या से हाई स्पीड ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाना है। इन ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाकर 180 किमी प्रति घंटे तक पहुंचाना है। वहीं इन ट्रेनों को बनाने में इतना सक्षम हो जाना है कि आने वाले सालों में भारत यूरोप, साउथ अमेरिका, ईस्ट एशिया जैसे देशों को निर्यात कर सके। वहीं सरकार इस बजट में स्लीपर कोच वाले वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान कर सकती है। इस बजट में नई रेल पटरियों को बिछाने पर भी फोकस होगा। वहीं ये भी उम्मीद है कि आगामी बजट में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए बजट बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर हो सकता है। माना जा रहा है कि इस बजट में आधुनिकरण, विद्युतीकरण, नई रेल लाइनों, छोटी लाइन को अपग्रेड कर बड़ी लाइनों में बदलने, सिग्रनलिंग सिस्टम सुधारने पर फोकस होगा।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!