2023 में धीमी पड़ेगी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था, गिरावट के बावजूद सबसे तेज विकास दर वाला देश होगा भारत

दुनिया के अन्य देशों के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को भी साल 2023 में हल्की मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, फिर भी अन्य देशों के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था सबसे बेहतर स्थिति में रहेगी। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने  मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2023 के दौरान विकास दर 6.8 प्रतिशत से घटकर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आईएमएफ की ताजा सूची देखी जाए तो इसमें भारत अन्य देशों की तुलना में अभी भी सबसे आगे है।

वैश्विक विकास दर गिरने का अनुमान
इसके अलावा आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक  के मुताबिक वैश्विक विकास दर 2022 में अनुमानित 3.4 प्रतिशत से गिरकर 2023 में 2.9 प्रतिशत होने का अनुमान है, फिर 2024 में बढ़कर 3.1 प्रतिशत हो जाएगा। अमेरिका का विकास दर जहां  2023 में 1.4 फीसदी रहने की उम्मीद है तो वहीं ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था माइनस 0.6 रहने की उम्मीद है।

जानें आईएमएफ ने भारत को लेकर क्या कहा?
आईएमएफ ने बताया कि अक्तूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए  हमने भारत के विकास दर का अनुमान 6.8 प्रतिशत लगाया था लेकिन इसके बाद 2023 के चालू वित्त वर्ष में यह घटकर 6.1 फीसदी होने की उम्मीद है।आईएमएफ के अनुसंधान विभाग के मुख्य अर्थशास्त्री और निदेशक पियरे-ओलिवियर गौरिनचास ने इसकी जानकारी दी।

आईएमएफ ने एशिया की भी रिपोर्ट जारी की 
आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, उभरते और विकासशील एशिया में वृद्धि 2023 और 2024 में क्रमशः 5.3 प्रतिशत और 5.2 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, 2022 में चीन का विकास दर घटकर 4.3 प्रतिशत हो गई थी।

2023 में चीन की विकास दर सुधरने की उम्मीद
वहीं आईएमएफ ने साल 2023 में चीन की विकास दर बढ़ने की उम्मीद जताई है। आईएमएफ के मुताबिक साल 2023 में चीन की विकास दर बढ़कर 5.2 फीसदी रहने की उम्मीद है जो कि गतिशीलता में तेजी से सुधार को दर्शाता है। हालांकि, 2024 में एक बार फिर 4.5 प्रतिशत तक गिरने का अनुमान है। वहीं इससे पहले साल 2022 की चौथी तिमाही में चीन की वास्तविक जीडीपी को झटका लगा था जब यह गिरकर तीन फीसदी पर पहुंच गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!