शहडोल की बंद पड़ी कोयला खदान में गैस रिसाव से चार लोगों की मौत, कबाड़ चोरी करने घुसे थे

शहडोल: जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की बंद कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतक बंद पड़ी खदान में कबाड़ निकालने के लिए घुसे थे। एसईसीएल की बंद पड़ी धनपुरी यूजी माईनस में कबाड़ निकालने दौरान इन लोगों की मौत हुई।

मृतक बंद पड़ी खदान में कबाड़ निकालने के लिए घुसे थे। एसईसीएल की बंद पड़ी धनपुरी यूजी माईनस में कबाड़ निकालने दौरान इन लोगों की मौत हुई।

जानकारी लगने के बाद कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पहुंच गए, जिसके बाद गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक पुलिस और कालरी की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान हजारी कोल (30) पिता कल्लू कोल निवासी दफई नंबर 4, कपिल विस्कर्म (21) पिता सुखराम निवासी वार्ड 19, राज महतो (20) पिता गणेश महतो निवासी वार्ड 16 और राहुल कोल (23) पिता हीरालाल निवासी वार्ड 16 के थे। मृतक धनपुरी थाना एरिया के रहने वाले थे। हादसे के बाद मृतकों के शव को मेडिकल कालेज शहडोल भेज दिया गया।

बता दें, यूजी माइंस को कोयला उत्पादन के बाद पिछले लगभग छह साल पहले ही बंद किया गया था। यहां गुरुवार रात बंकर के समीप माइंस के मुहाड़े की दीवार में होल करने के बाद मृतक चारो युवक कोयला और कबाड़ चोरी की नियत से अंदर घुसे थे। जबकि उनका एक साथी बाहर खड़े होकर चौकसी कर रहा था। जब काफी देर बाद भी चारो युवक बाहर नहीं आए और उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई तो फिर इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची।

  • सम्बंधित खबरे

    नशे में धुत युवती ने सड़क पर किया हंगामा,  खुद पुलिस भी रह गई हैरान, Video वायरल 

    शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में नशे की लत अब युवतियों तक भी पहुंच चुकी है। जिले के सबसे व्यस्त क्षेत्र चौपाटी के पास रविवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच…

    गैर मर्द के साथ कमरे में थी पत्नी: देखते ही खौल उठा पति का खून, दी ऐसी दर्दनाक मौत कि कांप उठेगी रूह

    शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी को गैर मर्द के साथ कमरे में देखने के बाद उसे दर्दनाक मौत दे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!