स्किन केयर रूटीन के लिए बनाएं नेचुरल तरीके से बादाम के ये तीन स्क्रब

एक अच्छे स्किन केयर रूटीन के लिए जरूरी है कि क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग के साथ-साथ स्क्रबिंग पर भी फोकस किया जाए। समय-समय पर स्किन को स्क्रब करने से ना केवल डेड स्किन बाहर निकलती है, बल्कि इससे स्किन अधिक स्मूथ बनती है। यूं तो मार्केट में कई तरह के फेस स्क्रब अवेलेबल हैं, लेकिन नेचुरल तरीके से स्किन की केयर करना सबसे अच्छा माना जाता है।

ऐसे में आप बादाम को अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं। बादाम की मदद से अगर स्किन को स्क्रब किया जाता है तो इससे बादाम में मौजूद पोषक तत्व आपकी स्किन को नरिश्ड करते हैं। वहीं दूसरी ओर यह नेचुरल तरीके से स्कब्र करता है, जिससे हर स्किन टाइप की महिलाएं इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बादाम की मदद से बनने वाले कुछ स्क्रब के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें विंटर में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है-

ऑलिव ऑयल और बादाम से बनाएं स्क्रब 

जिन लोगों की स्किन बहुत अधिक रूखी है, उनके लिए यह स्क्रब काफी अच्छा माना गया है।

आवश्यक सामग्री-

दो बड़े चम्मच बादाम का पाउडर, एक से दो चम्मच आलिव ऑयल

स्क्रब बनाने का तरीका-

सबसे पहले आप बादाम लेकर उसे पीस लें और पाउडर बना लें।

अब एक कटोरी में ऑलिव ऑयल और बादाम पाउडर डालकर मिक्स करें।

अब आप अपने फेस को साफ करें और फिर तैयार स्क्रब को चेहरे व गर्दन पर लगाएं।

आप हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें और और दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

अंत में, आप अपनी स्किन को पानी की मदद से वॉश करें।

बादाम और दूध से बनाएं स्क्रब

यह एक ऐसा स्क्रब है, जो आपकी स्किन को नेचुरली मॉइश्चर करता है। साथ ही साथ, डेड स्किन सेल्स को रिमूव करके स्किन को इवन टोन बनाता है।

आवश्यक सामग्री-

6-7 चम्मच दूध, दो से तीन बादाम

इस्तेमाल करने का तरीका-

स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दूध लें और उसमें एक मुट्ठी बादाम रात भर के लिए भिगो दें।

अगली सुबह आप बादाम और दूध को मिक्सी में डालकर पीस लें।

आप इसे अपने चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें।

करीबन दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी की मदद से स्किन को साफ करें।

एलोवेरा और बादाम से बनाएं स्क्रब

एलोवेरा ना केवल आपकी स्किन को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करता है, बल्कि यह आपकी स्किन को नरिश्ड भी करता है।

आवश्यक सामग्री-

एक मुट्ठी बादाम, एक चम्मच एलोवेरा जेल

स्क्रब बनाने का तरीका-

इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आप एक मुट्ठी बादाम को पीसकर पाउडर बना लें।

अब आप इसे एक बाउल में डालें। साथ ही, इसमें एलोवेरा जेल को मिलाएं।

अब आप इसे अपनी स्किन पर लगाएं और अपनी उंगलियों की मदद से हल्की मसाज करें।

आप दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

अंत में, पानी की मदद से अपनी स्किन को वॉश कर लें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!