घर पर बनाएं बेहद आसान तरीके से स्वादिष्ट दही भल्ले

भारत एक ऐसा देश है, जहां विभिन्न तरह की चीजों को खाना लोग पसंद करते हैं। फिर चाहे बात चाट-चटकारे की हो या फिर देशी अंदाज में भोजन करने की, हर प्रदेश में लोग अपने तरीके के खाने को खाना पसंद करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि बाहर का ज्यादा चटपटा खाने की वजह से लोगों की तबियत भी खराब हो जाती है। ऐसे में अब महिलाएं हर चीज को और ज्यादा स्वादिष्ट तरह से घर में ही बना लेती हैं।

अगर बात करें दही भल्लों की तो ये एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। पर, कई बार जब हम इसे घर में बनाने की कोशिश करते हैं तो हलवाईयों जैसा स्वाद नहीं आता। ऐसे में आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप घर में ही ऐसे दही भल्ले बना पाएंगी जिसे खाकर आपके घर वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इन टिप्स को अपनाना बेहद आसान है। इसको फॉलो करके आप अपने दही भल्लों का स्वाद दोगुना कर सकेंगी।

एक साथ ना भिगोएं दाल

भल्ले बनाने के लिए दो तरीके की दालों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में उड़द और मूंग की दाल को अलग-अलग भिगोना चाहिए। दरअसल, मूंग की दाल जल्दी फूल जाती है, जबकि उड़द दाल को गलने में ज्यादा समय लगता है।

इतने घंटो पर भिगोएं दाल

दही भल्ले बनाने के लिए सबसे जरूरी है दाल का सही समय तक भीगना। जी हां, अगर इसकी दाल सही समय तक नहीं भीगी तो ये फूलेगी नहीं। इससे आपके दही बड़े काफी टाइट हो सकते हैं। दाल को कम से कम पांच से छह घंटे तक भिगोना चाहिए।

दाल भिगोते वक्त ना डालें नमक

अक्सर लोग दाल भिगोते समय उसमें नमक डाल देते हैं। पर, ऐसा नहीं करना चाहिए। नमक की वजह से दाल अच्छे से गल नहीं पाती।

अलग-अलग पीसें दाल

अगर आप अपने दही भल्लों को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो दोनों दालों को अलग-अलग पीसना चाहिए। इसे पीसते वक्त इनमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!