खुद को कुंवारा बता हिंदू युवती से संबंध बनाए, पिता-पुत्र सहित तीन पर केस

इंदौर ।  इंदौर की शिप्रा थाना पुलिस ने 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर एक युवक और उसके भाई-पिता पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित ने युवती से दोस्ती की और स्वयं को कुंवारा बताकर शारीरिक संबंध बना लिए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपितों पर प्रकरण दर्ज हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपित फारुख पुत्र मुबारिक पटेल, इकबाल पुत्र मुबारिक पटेल और मुबारिक पुत्र यासिन पटेल निवासी मुंडला हुसैन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता भी आरोपितों के गांव में ही रहती है। उसने पुलिस को बताया कि 10वीं तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। आरोपित फारुख गैरेज पर काम करता है। उसने स्वयं को कुंवारा बताया और उससे बातचीत शुरू कर दी। आरोपित ने शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसके शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली तो युवती ने उसके विरुद्ध शिकायत की। इस पर आरोपित सहित उसके भाई व पिता ने युवती को धमकाया।

फेसबुक पर दोस्ती कर माडल से दुष्कर्म, कारोबारी के बेटे पर केस

लसूड़िया पुलिस ने एक माडल की शिकायत पर उसके दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मना कर दिया। पुलिस आरोपित को तलाश रही है। एसआइ खुशबू परमार के मुताबिक, 29 वर्षीय पीड़िता पहले इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। करीब चार साल पूर्व उसकी जागृति नगर सिंधी कालोनी निवासी हार्डवेयर कारोबारी महेश कुमार के बेटे मोहित साहू से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोप है कि मोहित पीड़िता को चिकित्सक नगर स्थित फ्लैट पर ले गया और शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। एसआइ के मुताबिक, आरोपित माता-पिता को शादी के लिए राजी करने का आश्वासन देकर पीड़िता से संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों पूर्व आरोपित ने शादी से इनकार कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!