पठान फिल्म के विरोध के दौरान धर्मगुरु पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज नाराज, थाना घेरा

इंदौर में एक सिनेमाघर में ‘पठान’ फिल्म का प्रदर्शन रोकने गए बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने से मुस्लिम समाज नाराज हो गया। इसके विरोध में बुधवार दोपहर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चंदन नगर थाने का घेराव कर दिया।
थाना घेरने वाले मुस्लिम प्रदर्शनकारी पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि फिल्म का विरोध करने की आड़ में पैगंबर पर टिप्पणी की गई, यह गलत है।

फिल्म का पहला शो रद्द करना पड़ा
रिलीज के पहले ही विवादों से घिरी ‘पठान’ फिल्म के विरोध में सुबह बजरंग दल कार्यकर्ता इंदौर के सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद कराने निकले। विरोध को देखते हुए मल्टीप्लेक्स संचालकों ने आज का पहला शो रद्द कर दिया। राजमोहल्ला क्षेत्र के कस्तूर टाॅकिज पर भी बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे।

यहीं नारेबाजी के दौरान उन पर पैगंबर हजरत मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में मुस्लिम समाज के लोग चंदन नगर थाने पर एकत्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने बजरंग दल के प्रदर्शन के वीडियो सबूत के तौर पर पुलिस अफसरों को सौंपे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या को देखते हुए थाने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पार्षद रफीक खान ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उधर, सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने कहा है कि कुछ हिंदू संगठन के लोगों द्वारा पठान फिल्म को लेकर पैगंबर साहब के खिलाफ जिन शब्दों का उपयोग किया है, उसकी समाज कड़ी निंदा करता है। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई है। बेग ने कहा है कि ऐसे लोगों पर तुरंत मुकदमा दर्ज करें, अन्यथा 27 जनवरी को  संभाग आयुक्त कार्यालय पर दोपहर 3 बजे प्रदर्शन किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!