मुख्यमंत्री चौहान ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नमन किया

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडीसा के कटक में हुआ था। अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया ‘जय हिंद’ का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बना। महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने “तुम मुझे खून दो। मैं तुम्हे आजादी दूंगा” का नारा देकर प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्तवंत्रता के लिए एक नई ज्वाला प्रज्ज्वलित की।

देशवासी उन्हें नेताजी के नाम से सम्बोधित करते हैं। नेताजी ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हाल के सामने ‘सुप्रीम कमाण्डर’ के रूप में आजाद हिन्द फौज को “दिल्ली चलो” का नारा दिया और ब्रिटिश एवं कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इंफाल और कोहिमा में एक साथ जम कर मोर्चा लिया। नेताजी ने 21 अक्टूबर 1943 को आज़ाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार बनायी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!