देश के अव्वल थानों में शुमार हुआ चौपना, डीजीपी ने दी बधाई

भोपाल: बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद की जबरदस्त मॉनिटरिंग ने जिले के चौपना थाने को देश भर में अव्वल क्षेणी में ला दिया है। अपराधों में निराकरण के साथ ही थाने के अफसरों और जवानों की कार्यशैली, थाने की आंतरिक व्यवस्थाओं के बाद चौपना थाना देश में छठवें स्थान पर आया है।

कोविड के कारण दो साल बाद देश के उत्कृष्ट थानों की रैकिंग केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) ने की। देश के सभी प्रांतों से तीन-तीन थानों के नाम बीपीआरएण्डडी ने मांगे थे। मध्य प्रदेश से उत्कृष्ट थानों के चयन के लिए प्रदेश से तीन थानों का चयन किया था।

इसमें बैतूल जिले का चोपना और रानीपुर थाना था, वहीं होशंगाबाद जिले का रामपुर थाना इसमें शामिल था। इन तीनों नामों के बाद पिछले दिनों मिनिस्ट्री आॅफ होम अफेयर्स नई दिल्ली की टीम ने सभी राज्यों से चयनित तीन-तीन थानों की कार्यशैली को लेकर निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में थानों की रैंकिंग तय की की। जिसमें मध्य प्रदेश में बैतूल का चोपना थाना पूरे प्रदेश में अव्वल आया है। जबकि देश में उसे छठवां स्थान मिला है। बाकी के दो थाने टॉप टेन से बाहर हो गए।

डीजीपी ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर डीजीपी सुधीर सक्सेना ने बैतूल जिले के पुलिस अफसरों को बधाई दी है। थानों की रैकिंग का ऐलान 20 जनवरी को अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक सम्मेलन में की गई थी। इस आयोजन में सुधीर सक्सेना भी मौजूद थे। इसके साथ ही डीजीपी ने प्रदेश के सभी थानों को इसी स्तर पर उत्कृष्ट बनाने के निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं।

निरीक्षण में इन पर किया फोकस
निरीक्षण करने आई टीम ने तीनों ही थानों में आने वाली शिकायतों का निराकरण, जब्त माल, अपराधो का निराकरण, माइनर एक्ट की पर हुए एक्शन को देखा। वहीं आपराधि आंकड़ो के आधार पर महिला, कमजोर वर्ग, संपत्ति संबंधी अपराधों के साथ ही गुमशुदा व अज्ञात शवों के निराकरण को देखा।

थानों क्षेत्र की कानून व्यवस्था, पुराने अपराधों का निराकरण, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों में दोषसिद्धि के साथ ही थाने में पदस्थ अफसर और जवानों के व्यवहार को देखा। निरीक्षण के दौरान टीम थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में गई,वहां के नागरिकों, व्यापारियों,शिकायतकर्ताओं से भी बातचीत की। इन सभी बिंदुओं पर काम करने के बाद मूल्यांकन किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!