मध्‍य प्रदेश में अब कहीं भी ड्यूटी के दौरान सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे डाक्टर

भोपाल ।  स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डाक्टर व कर्मचारी जहां पर रहेंगे, वहीं से सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। डाक्टर और कर्मचारी संगठनों की आपत्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एप में संशोधन कर दिया है। बता दें कि संगठनों ने यह कहते हुए इस व्यवस्था का विरोध किया था कि कोर्ट केस, वीआइपी ड्यूटी या अन्य जगह पर ड्यूटी होने पर उपस्थिति कैसे दर्ज कराएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस संशोधन के बाद संगठनों को पत्र लिखकर जानकरी दी जा रही है। इसके बाद भी एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई तो सख्ती की जाएगी। बता दें कि इसी महीने से सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश स्वास्थ्य आयुक्त ने सभी सीएमएचओ को दिए थे। इसके बाद कर्मचारी संगठनों और मध्य प्रदेश मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन ने इसका विरोध किया था। उनकी पहली मांग की थी कि जब दूसरे विभागों में इसे लागू नहीं किया जा रहा है तो स्वास्थ्य विभाग में ही यह व्यवस्था क्यों शुरू की जा रही है।

ऐसे काम करेगा ऐप

एप गूगल लोकेशन के आधार पर उपस्थिति दर्ज करेगा। ऐसे में अगर किसी डाक्टर या कर्मचारी की ड्यूटी अस्पताल की जगह दूसरी जगह रहेगी तो वहां से उपस्थित दर्ज करने पर उसे अनुपस्थित मान लिया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था कर दी है कि अन्य ड्यूटी स्थल से हाजिरी लगाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त संचालक डा. प्रमोद पाठक ने कहा कि संगठनों को पत्र लिखकर जानकारी दी जा रही है। इसके बाद भी एप पर उपस्थिति दर्ज नहीं की तो सख्ती शुरू की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!