कोकिलाबेन हॉस्पिटल : सबसे स्वच्छ इंदौर सबसे स्वस्थ इंदौर भी बने -अभिनेता अमिताभ बच्चन

इंदौर : सर्व सुविधायुक्त कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का लोकार्पण किया गया। प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के अलावा कोकिलाबेन अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी शामिल हुए। श्रीमती कोकिला बेन ने वर्चुअली जुड़कर गुजराती में संबोधित किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अस्पताल ऐसा बने जहाँ पर लोग अगर रोते हुए आंये तो वापस हँसते हुए जाएँ।

अमिताभ बच्चन ,जया बच्चन ,अनिल अंबानी और टीना अंबानी कोकिलाबेन अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में अस्पताल के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी और कहा कि इससे इन्दौर और मध्यप्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई सुविधा हासिल हो गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का इंदौर में शुभारंभ होने से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। यह उच्च कोटि का अस्पताल है। मुख्यमंत्री चौहान ने अम्बानी परिवार के मध्य प्रदेश से लगाव पर आभार जताया और अनिल अम्बानी के मित्रवत व्यवहार का विशेष उल्लेख किया। मुख्यमंत्री चौहान नई दिल्ली से इंदौर में हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उद्योगपति अनिल अंबानी द्वारा इंदौर को चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए अंबानी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आपके लिए, मेरे और मध्यप्रदेश के द्वार सदैव खुले हुए हैं। आप मध्यप्रदेश की जनता के लिए इसी तरह आगे भी सुविधाएँ उपलब्ध कराते रहें। आप जहाँ भी रहे, हमेशा मध्यप्रदेश वासियों के दिलों में रहोगे। आप प्रदेश के लिए शुभंकर हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहता था परंतु आवश्यक कार्य होने से वर्चुअली जुड़ रहा हूँ। मैं जब इंदौर आऊँगा तो हॉस्पिटल का भ्रमण जरूर करूँगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया होता है। स्वस्थ शरीर के लिए हमारे यहाँ योग, प्राणायाम, व्यायाम जैसी कई तरह की व्यवस्थाएँ हैं। बीमार पड़ने पर अच्छे हॉस्पिटल की सुविधाएँ भी जरूरी होती हैं। इसके लिए यह हॉस्पिटल उपयोगी साबित होगा। इंदौर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी भी है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती कोकिलाबेन अंबानी, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, टीना अंबानी और राजेश मेहता का भी आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि इंदौर आकर मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है। ये भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इंदौर देश का सबसे स्वस्थ शहर भी बने। अमिताभ बच्चन ने आगे कहा उद्घाटन के लिए बहुत सही आदमी को चुना है। 1950 से अभी तक शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जिसने इतने अस्पताल देखे होंगे। इन डॉक्टरों की वजह से ही मैं आज आपके सामने खड़ा हूं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि मुझे भारत के चिकित्सकों पर पूरा भरोसा है और अतीत में मुझे हर बार यहाँ के डॉक्टरों ने बचाया।

कार्यक्रम में बताया गया कि अस्पताल में कई जटिल ऑपरेशन भी आसानी से किए जाएंगे। खासकर रोबोटिक सर्जरी को लेकर इस अस्पताल में बेहतर सुविधाएं दी गई हैं। टीना अंबानी ने कहा कि इंदौर में निपानिया में हमारा नया अस्पताल यहां आने वाले हर मरीज को बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण देखभाल प्रदान करेगा।

टीना अंबानी ने की इंदौर की तारीफ
अस्पताल के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए अस्पताल की चेयरमैन टीना अंबानी ने इंदौर की स्वच्छता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश की क्लीनेस्ट सिटी इंदौर भविष्य की उड़ान को तैयार है। ये न्यू इंडिया का सही उदाहरण है। कार्यक्रम में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी और पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र भी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!