पीथमपुर का गुलाब बना राजा, 300 तरह के गुलाब देखे इंदौरवासियों ने

इंदौर : कला और  संस्कृति से जुड़ी प्रदर्शनी तो इंदौर मेें अक्सर लगती है, लेकिन साल में एक प्रदर्शनी इंदौर में फूलों के राजा गुलाब की भी लगती है। इस बार भी दो दिन के लिए प्रदर्शनी गांधी हाॅॅल में आयोजित की गई। हाॅल गुलाब की खुशबू से महका हुआ था और हर रंग के गुलाब आंखों को सुकून दे रहे थे। कांटों के बीच खिले ताजा गुलाबों को जी भर कर देखने वाले छुनेे से खुद को रोक नहीं पा रहे थे। प्रकृति ने इन गुलाबों को इस रंग से सजाया कि उनमें से कुछ खिताब पा गए।

मालवा रोज सोसाायटी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का रविवार को  अंतिम दिन था। 300 तरह के फूलों में कुछ गुलाब पुरस्कार से भी नवाजे गए। पीथमपुर में एलएनटी कंपनी के कैपस के हलके गुलाबी गुलाब ने बाजी मारी । इस गुलाब को शो आफ द किंग का खिताब मिला, जबकि शो आफ द  क्वीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम के गुलाब को मिला। बीमा निगम के बगीचे मेें खिलने वाले 90 गुलाब यहां नुमाईश के लिए रखे गए थे।

गुलाब संग ली सेल्फी 
हाॅल मेें रंगों से भरे अलग-अलग प्रजाति के गुलाब रखे थे। जो लोग प्रदर्शनी देखने आ रहे थे, वेे गुलाब को कैमरे में कैद करना नहीं भूल रहे थे, कोई गुलाब के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई रील बना रहा था। सोसायटी ने फूलों की सजावट की स्पर्धा भी रखी थी। बेकार की वस्तुअेां के साथ गुलाब को खुबसूरत अंदाज में सजाया गया था। शो में 90 तरह के गुलाब लाने वाले ईएसअाई उद्यान के केयरटेकर दिलीप दीखित ने बताया कि गुलाब का काफी रखरखाव किया जाता है। अक्टूबर में कटिंग के बाद चूना व नीला थोथा कलम पर लगाया जाता है। मिट्टी का उपर नीचे करने के बाद खाद अौर तय मात्रा में पानी दिया जाता है। इसके बाद अच्छी किस्म के गुलाब मिलते है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!