राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी

श्रीनगर।  राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी और 30 जनवरी को यहां एक विशाल रैली के साथ संपन्न होगी। कांग्रेस नेता रजनी पाटिल ने कहा कि कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रा के मद्देनजर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर प्रभारी पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी 19 जनवरी को पंजाब-जम्मू सीमा पर लखनपुर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के स्वागत के लिए वहां एक ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके बाद राहुल गांधी लखनपुर से कठुआ सांबा होते हुए जम्मू के सतवारी चौक पहुंचेंगे जहां एक जनसभा आयोजित की जाएगी।
पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी उधमपुर के रास्ते जम्मू से बनिहाल पहुंचेंगे और फिर वह अनंतनाग होते हुए श्रीनगर के पंथा चौक पहुंचेंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा ‘‘राहुल गांधी के घाटी में पदयात्रा करने के बाद यहां एक बड़ी रैली की जाएगी। रैली में शामिल होने के लिए हमें तमाम लोगों के फोन आ रहे हैं। इतने सारे लोगों को समायोजित करने के लिए हमें एक विशाल मैदान की आवश्यकता है।
पाटिल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों के 23 नेताओं को रैली में आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!