6 राज्यों में आठों पहर कोल्डवेव की मार, दिल्ली में येलो अलर्ट; 3 दिन तक कोई राहत नहीं

नई दिल्ली : उत्तर भारतीय राज्यों में शीतलहर एक बार फिर लौट आई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 6 राज्यों में भयंकर शीतलहर (कोल्डवेव) की संभावना जताई है। अगले तीन ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 4 से 7 डिग्री तक पारा गिरा है। 16 से 18 जनवरी के बीच तीन दिनों के लिए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने लोगों ने शीतलहर के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है। राजस्थान के कई इलाकों में तापमान माइनस तक जा पहुंचा है। उधर, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। तलहर की शुरुआत रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में हो चुकी है। 24 घंटे में पारा पांच डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन 4 से 7 डिग्री तक तापमान गिरने की आशंका जताई है। हिमालयी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते समूचे उत्तर भारत में सुबह और रात के वक्त तापमान गिरने की उम्मीद ज्यादा है।

दिल्ली में शीतलहर का येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, जाफरपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड 3.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली की ओर बह रही हैं और आसमान साफ ​​देखा जा रहा है। रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। 16 से 18 जनवरी के बीच तीन दिनों के लिए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने लोगों ने शीतलहर के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की है।

राजस्थान के कई इलाकों में माइनस में तापमान
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के साथ उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत रविवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, थार रेगिस्तान के पास स्थित चूरू में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में बर्फीली हवाओं ने न्यूनतम तापमान को 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के दायरे में ला दिया। मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

अन्य राज्यों के हाल
अन्य राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी तीन तापमान गिरने की संभावना जताई है। इन राज्यों में अगले तीन दिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। रविवार को पंजाब के फरीदकोट में -1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में क्रमश: 4.9, 4.2, 8, 1 और 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम ब्यूरो ने कहा है कि 17-18 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के कई हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

अनंतनाग में -10.9 डिग्री रहा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। आगामी दिन और बर्फबारी होने की संभावना है। कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान हिमांक बिंदु (0 डिग्री) से नीचे रह रहा है। श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात की तुलना में आधा डिग्री कम है। अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान -10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक रात पहले की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस कम है। यह जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!