विमान में यात्री को खून की उल्टी, इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई, फिर भी नहीं बची यात्री की जान

इंदौर:मदुरै से दिल्ली जा रहे विमान में एक यात्री की तबीयत खराब होने से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर विमानतल पर कराई गई। यात्री को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। विमान अन्य यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गया। मृत व्यक्ति का शव रविवार को दिल्ली भेजा जाएगा।

ग्रेटर नोएडा निवासी अतुल गुप्ता अपने बेटे शशांक के साथ रामेश्वरम घुमने गए थे। शनिवार को उन्होंने घर लौटने के लिए मदुरै से दिल्ली की फ्लाइट में यात्रा की। अतुल की रामेश्वरम में ही तबीयत खराब थी। उन्हे फुड पाइजेनिंग हो गई थी। विमान ने मदुरै से शनिवार दोपहर 2.55 बजे उड़ान भरी,लेकिन विमान में अतुल को खून की उल्टी हो गई।

इंदौर एयरपोर्ट पर तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना विमान के पायलेट ने दी। विमान इंदौर विमानतल पर उतरा और यात्री को एरोड्रम क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्री को हार्ट से जुड़ी बीमारी भी थी।
इमरजेंसी लैडिंग के बाद थोड़ी देर विमान इंदौर विमानतल पर रुका और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। शव को फिलहाल अस्पताल में रखा गया है। रविवार को पार्थिव देह दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया पर विवादित बयान का मामला: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से मंत्री विजय शाह की मांगी रिपोर्ट, राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला  

    भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान से राजनीति का पारा गरमा गया है। शाह के इस बयान को…

    इंदौर में धारा 163 लागू, नहीं कर सकेंगे ये पांच काम, जानें क्या है आदेश

    मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार देर रात भारतीय नागरिक संहिता धारा 163 लागू कर दी गई. इसके अनुसार 4 जुलाई 2025 तक बगैर अनुमति किसी प्रकार के आयोजन करने…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!