जल्द ही इंदौर कारिडोर पर 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा

इंदौर:  शहर में अब एक साथ 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। यह कन्वेंशन सेंटर सुपर कारिडोर पर बनाने की योजना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) के समापन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आइडीए को यह लक्ष्य दिया है। शहर में अब प्रवासी भारतीय सम्मेलन जैसे बड़े आयोजन हो रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंदौर की पहचान का दायरा भी बढ़ने लगा है। ऐसे में इंदौर में बड़े कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

स्वयं मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कहा कि अब यह जगह छोटी पड़ने लगी है। हमें बड़े कन्वेंशन सेंटर की जरूरत है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद इंदौर का दृष्टिकोण और व्यापक हुआ है।

राज्य सरकार मान चुकी है कि बड़े आयोजनों के लिए इंदौर से बेहतर जगह नहीं है। इसलिए यहीं पर और सुविधाओं का विस्तार किया जाए। आइडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 10 हजार की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनाने की तैयारी शुरू की जाएगी। सुपर कारिडोर पर जगह चिह्नित करने और प्लान बनाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा।

अहम निर्णय के पीछे तीन कारण

1- शहर में अब प्रवासी भारतीय सम्मेलन जैसे बड़े आयोजन हो रहे

2- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंदौर की पहचान का दायरा भी बढ़ रहा

3- इंदौर से बेहतर जगह और कहीं नहीं, यहां बड़े कन्वेंशन सेंटर की जरूरत

आइडीए ने शुरू की तैयारी

– 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा

– सुपर कारिडोर पर जगह चिह्नित करने व प्लान के लिए कंसल्टेंट नियुक्त होगा

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!