सेठी की अवैध संपत्तियों की भी जांच शुरू, रोहित के 30 बैंक खाते सीज, बजाज से पूछताछ

कमोडिटी कारोबारी संदीप तेल हत्याकांड के मुख्य षडयंत्रकारी व एसआर मध्यप्रदेश चैनल के डायरेक्टर रोहित सेठी के 30 बैंक खाते पुलिस ने सीज कर दिए हैं। उसके सहयोगी सुशील बजाज को भी पूछताछ के लिए उठाया है। रोहित के डकाच्या स्थित फार्म हाउस व अन्य अचल संपत्तियों  की वैधता की भी जांच की जा रही है। अवैध होने पर उन्हें जमींदोज किया जाएगा।

पुलिस ने एसआर मप्र के प्रसारण के सारे सेटऑप बॉक्स भी सीज कर दिए हैं। वहीं, सुधाकर राव मराठा से भिंड से खरीदे गए हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई रही है। इधर, चित्तौड़गढ़ में फरार शूटरों की तलाश में टीमें अब भी जुटी हुई हैं।

डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, पता चला है कि हवाला कारोबार के जरिए भी रोहित को  काफी पैसा मिलता था। इसे देखते हुए उसके विभिन्न बैंकों में 30 खातों को सीज कर दिया है। उसे हवाला से रुपए भेजने वाले कुछ करीबियों की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली हैं। इन्हें पूछताछ के लिए जल्द बुलाया जाएगा।  

उधर, बजाज से पुलिस ने लसूड़िया थाने में कई घंटे तक पूछताछ की। हत्याकांड में बजाज के शामिल होने के सुराग तो नहीं मिले है, लेकिन षडयंत्र में उसकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। रोहित की पत्नी प्रेरणा को भी हत्याकांड की जानकारी थी। पुलिस उससे पूछताछ में कई राज उगलवा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पत्नी की भी अहम भूमिका मानी जा रही है।   

  • सहयोगी सुशील बजाज को भी पूछताछ के लिए उठाया
  • भिंड से खरीदे गए हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई रही है

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!