भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच कल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का दूसरा वनडे शनिवार को माउंट माउनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में उसकी कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत करने की होगी। वहीं, मेजबान टीम भारत को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

माउंट माउनगानुई में पहली बार खेलने उतरेगी टीम इंडिया
माउंट माउनगानुई में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड यहां अब तक छह वनडे खेल चुका है। इसमें से उसने तीन जीते और तीन हारे हैं। वह इस साल यहां दो वनडे खेली है, जिनमें से दोनों ही उसने जीते हैं। इस पिच पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर सात विकेट पर 371 है, जिसे 2009 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था  न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 45 रन से जीता था। सीरीज का तीसरा वनडे 28 जनवरी को इसी मैदान पर होना है। 

न्यूजीलैंड भी कर सकता है एक बदलाव
न्यूजीलैंड की टीम भी अपने प्लेइंग-11 में एक बदलाव कर सकती है। पिछले वनडे में न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन और टिम साउदी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। फर्ग्युसन बल्लेबाज के तौर पर भी असफल रहे थे। न्यूजीलैंड टीम में मिशेल सैंटनर एकमात्र स्पिनर हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन दूसरे वनडे में ईश सोढ़ी को अंतिम-एकादश में शामिल कर सकता है। 

टीमें इस प्रकार हैं : 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी। 
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, टॉम लाथम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्युसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोलस और टिम साउदी।

  • पांच वनडे की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे

सम्बंधित खबरे

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!