राष्ट्रीय युवा दिवस: सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने विचारो से बच्चो को अवगत कराया

इंदौर : सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने विचारो से बच्चो को अवगत कराया.
“अपने स्वस्थ तन और मन के लिए सभी नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें”
भारत के आध्यात्म गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई गई । इस दिन को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जीवन हर किसी के लिए आदर्श है। उनके दिए भाषण और अनमोल विचार युवाओं के लिए सफलता के मूलमंत्र की तरह हैं। ईश्वर और ज्ञान की प्राप्ति के लिए सांसारिक मोह माया त्याग कर स्वामी विवेकानंद ईश्वर और ज्ञान की प्राप्ति के मार्ग पर चल दिये।
गुरु रामकृष्ण परमहंस के शिष्य बनने के बाद उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। इसी ज्ञान को सभी के जीवन में आत्मसात करने के लिए विवेकानंद ने प्रेरणादायक संदेश देना शुरू किया। स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी ऐसी ही कई रोचक बातें हैं, जो हर किसी के लिए सफलता का मूलमंत्र बन सकती हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में विशेष सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी के मैदान पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि जो जैसा सोचता है और करता है वह वैसा ही बन जाता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने आपको कमजोर नहीं समझना चाहिए बल्कि मजबूत समझना चाहिए, तभी वह मजबूत बनेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को समझाइश दी कि वे नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें, क्योंकि सूर्य नमस्कार में सभी तरह के आसन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास से हमारे तन के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सब काम हाथों की लकीरों से नहीं बल्कि माथे के पसीने से संभव हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो हम ठान लेते हैं, वह कर ही लेते हैं। जैसे कि इंदौर वासियों ने ठान लिया तो इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बना लिया, जिसे कि देखने आज विदेशों से लोग आ रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने भी मध्य प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने की ठान ली है, तो ऐसा करके ही दम लेंगे।कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद  कविता पाटीदार, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा व कलेक्टर  टी इलैयाराजा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी व विद्यार्थीगण भी मौजूद थे।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!