प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने राष्ट्रपति इंदौर पहुँचीं

इंदौर: राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल मांगू भाई पटेल और मुख्यामंत्री शिवराज सिंह ने एयरपोर्ट पर किया। एयरपोर्ट से समारोह स्थल के लिए रवाना हो चुके है , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र में उपस्थित रहेंगी।

           राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल मांगू भाई पटेल और मुख्यामंत्री शिवराज सिंह ने एयरपोर्ट पर किया
              सीएम ने प्रवासी भारतीयों के साथ पौधरोपण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों एवं अतिथियों के साथ इंदौर के ‘नमो ग्लोबल गार्डन’, पौधरोपण किया। ‘नमो ग्लोबल गार्डन’ में लगाए गए हर एक पौधे पर QR कोड लगाया गया है। इस कोड को स्कैन कर प्रवासी भारतीय अपने पौधे की स्थिति के बारे में पता लगा सकेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान ने किया संबोधित
केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट और इंटरप्रिन्योर मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भारतवंशियों को संबोधित किया। जब भी हम विश्वगुरु बनने की बात करते हैं तो हमारी बातों में सैन्य ताकत से विश्व गुरु बनने की बात कहीं नहीं होती। इसमें इंटलेक्चुअल ताकत की बात करते हैं। इस सोच से नवाचार आता है। आप सब अनुभव करते होंगे कि दुनिया के कुछ हिस्सों में कुछ उत्पादकों के उत्पाद अप टू मार्क नहीं होते। ऐसे में इस 21वीं सदी में हमारा रोल महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रधानमंत्री ने नई एजुकेशन पॉलिसी लागू की है। इससे भारत ग्लोबल मैनपॉवर बनाने वाला देश बनेगा।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार (10 जनवरी) को इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 57 भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगी। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को भी यह सम्मान दिया जाएगा। आयोजन में मौजूदा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अलावा पिछले वर्ष वर्चुअल रूप से हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में चुने गए प्रवासी भारतीयों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस साल 27 प्रवासी भारतीय मेहमानों का चयन
2021 के लिए 30 प्रवासी भारतीयों व संगठनों को चुना गया था, जबकि इस वर्ष 27 प्रवासी भारतीय मेहमानों का चयन हुआ है। पिछले वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मेलन वर्चुअल रूप से हुआ था, इस वजह से उसमें प्रवासी मेहमानों को वर्चुअल तरीके से ही सम्मानित किया था। इस वजह से इस बार के आयोजन में उन्हें भी सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

समारोह से अलग सूरीनाम के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और गयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफान अली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को  इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा था कि विभिन्न देशों में प्रवासी भारतीयों के जीवन, संघर्ष और उनकी उपलब्धियों को सहज कर रखना होगा। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से वैश्विक व्यवस्था में भारत की अनूठी विश्व दृष्टि और उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया आशा और विश्वास के साथ भारत की ओर देख रही है इसलिए भारतवंशी हमारे देश के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!